संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने सोमालिया में आतंकवादी हमले की कड़ निंदा करते कहा है कि उन्हें विश्वास है कि सोमालिया के लोग इस तरह की घटनाओं से नहीं डरेंगे और शांतिपूर्ण एवं समृद्ध भविष्य के लिए प्रयास जारी रखेंगे। श्री गुटेरेस ने शुक्रवार को हमले में मारे गये लोगों के परिजनों एवं मित्रों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने हमले के तुरंत बाद हरकत में आयी सोमाली आपात सेवा की भी सराहना की।
उन्होंने विश्वास जताया कि सोमालियाई लोग इस तरह के हमलों से नहीं डरेंगे और शांतिपूर्ण एवं समृद्ध भविष्य की दिशा में अपनी कोशश जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ में संयुक्त राष्ट्र सोमालिया की सरकार और जनता के साथ है।
सोमालिया में संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन ने ट््वीट कर आतंकवादी हमले की कड़ निंदा की और कहा कि हिंसक चरमपंथ से किसी भी राजनीतिक एजेंडा को पूरा नहीं किया जा सकता। गौरतलब है कि सोमालिया की राजधानी मोगादिशू में गुरुवार को अल शबाब के तीन आतंकवादियों के हमले में 20 से अधिक लोगों की मौत हो गयी और लगभग 80 लोग घायल हो गये। सुरक्षा बलों ने कई घंटों तक चली मुठभेड़ के बाद सभी आतंकवादियों को मार गिराया।


Download Android App
Download iOS App



