देर रात Tamannaah Bhatia संग डिनर डेट पर निकले Vijay Verma, डेटिंग रूमर्स को फिर मिली हवा

Summary :

बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया और एक्टर विजय वर्मा का प्यार अब धीरे-धीरे दुनिया के सामने आने लगा है। बीती रात दोनों एक साथ डिनर डेट पर जाते हुए स्पॉट किए गए हैं। दोनों की तस्वीरें इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

वो कहते है ना प्यार छुपाए नहीं छुपता है ऐसा ही अक्सर बॉलीवुड स्टार्स के साथ भी देखने को मिलता है। सेलेब्स अपनी लव लाइफ और पार्टनर को दुनिया की नजरों से छुपाने की कोशिश करते है लेकिन वो लाख कोशिशों के बाद भी ऐसा नहीं कर पाते हैं। इस बार भी ऐसा ही देखने को मिल रहा है। जी हां हम बात कर रहे है हिंदी और साउथ सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया और एक्टर विजय वर्मा की। तमन्ना और विजय का प्यार धीरे-धीरे दुनिया के सामने आने लगा है।
तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा की नए साल पर जमकर फोटोज वायरल हुई थी। गोवा में दोनों को साथ में पार्टी करते देखा गया। न्यू ईयर पार्टी की तस्वीरों में दोनों एक-दूसरे को किस करते दिखे थे। तभी से दोनों के रिलेशनशिप के चर्चे सोशल मीडिया में छाए हुए हैं। हालांकि अभी तक दोनों में से किसी ने भी अपने रिलेशनशिप की पुष्टि नहीं की है लेकिन दोनों कई बार साथ में स्पॉट भी हो चुके हैं।
इसी बीच एक बार फिर दोनों को डिनर डेट पर स्पॉट किया गया। दोनों की तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है। रुमर्ड कपल की इस स्पॉटेड वीडियो पर फैंस जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। डिनर डेट पर तमन्ना जहां व्हाइट टॉप पहने दिखीं। वहीं विजय भी कैजुअल लुक में दिखे। वायरल वीडियो में दोनों कार में बैठते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस बीच वह एक दूसरे को देख कर हंसते हुए भी देखे गए हैं।

पेप्स को देखकर दोनों के चेहरे का रंग उतर गया था मगर फिर भी तमन्ना और विजय ने पेप्स को देखकर स्माइल करते हुए बॉय कहा और वहां से निकल गए। बॉलीवुड की नए कपल के इस वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स तरह के कॉमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कॉमेंट कर लिखा, लंगूर के हाथ में गौरा अंगुर। दूसरे यूजर ने लिखा,ये ड्राइवर दिख रहा उसका। एक अन्य यूजर ने लिखा, लव-बर्ड्स। एक ने लिखा, दोनों साथ में अच्छे लग रहे हैं।
खबरों के मुताबिक, विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया की पहली मुलाकात लस्ट स्टोरीज 2 के सेट पर हुई थी। दोनों एक- दूसरे को पसंद करने लगे हैं। विजय और तमन्ना ने अपने रिलेशनशिप को जल्द ही ऑफिशियल कर सकते हैं। दोनों को अक्सर एक-दूसरे के साथ स्पॉट किया जाता है, इतना ही नहीं विजय प्यार से तमन्ना को टमाटर भी बुलाते हैं और तमन्ना ने भी सोशल मीडिया पर विजय को उनकी फिल्म की सक्सेस पर बधाई दी थी।

Desk Team