फ्लॉप करियर और फिल्मों से दूर रहने के बाद काजोल की बहन करने जा रही है धमाकेदार कमबैक

Summary :

बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी करीब 3 साल एक बाद फिर सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करने जा रही है। हाल ही में तनीषा ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट की जानकारी शेयर की।

बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी करीब 3 साल एक बाद फिर सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करने जा रही है। हाल ही में तनीषा ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट की जानकारी शेयर की। 
तनीषा काफी समय से सिल्वर स्क्रीन से दूर हैं। तनीषा अब एक नई फिल्म में नजर आने वाली हैं। उन्होंने अपनी अगली फिल्म ‘खबीस’ का ऐलान किया है। फिल्म खबीस को लेकर एक पोस्टर भी अब सामने आया है। फिल्म खबीस को सरीम मोमीन निर्देशित कर रहे हैं और इस फिल्म में सिद्धांत कपूर भी शामिल हैं। 
इस फिल्म को लेकर तनीषा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट भी डाला है। फिल्म के पोस्ट में गिटार नजर आ रहा है। इस गिटार पर खून भी लगा हुआ है। फिल्म के पोस्टर को इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए तनीषा ने लिखा है,‘‘अपनी अगली फिल्म ‘खबीस’ का ऐलान करते हुए बहुत रोमांचित हूं, यह थ्रिलर का नया प्रकार है।’’

फिल्म ‘खबीस’ के अलावा तनीषा इन दिनों फिल्म ‘कोड नेम अब्दुल’ में भी काम कर रही है। ‘कोड नेम अब्दुल’ की कहानी रॉ को मिले सीक्रेट मिशन के इर्द-गिर्द घूमती है। बता दें तनीषा पिछली बार साल 2016 में रिलीज़ हुई फिल्म ‘अन्ना’ में दिखाई दी थी। इस फिल्म में तनीषा तेजतरार पत्रकार के किरदार में नजर आयी थी। 

फिल्म में अभिनेता सिद्धांत कपूर भी अहम् किरदार में नजर आने वाले है और उन्होंने  भी फिल्म का पोस्टर शेयर किया है। फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए सिद्धांत कपूर ने लिखा है कि ‘अपनी अगली फिल्म का ऐलान करते हुए सुपर एक्साइटेड हूं।  खबीस, जो कि थ्रिलर फिल्म है।’
अब देखना दिलचस्प होगा की तनीषा अपने कमबैक को कितना कामयाब बना पाती है और उनकी आने फिल्म फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल दिखती है। 

Ujjwal Jain