पिंक गर्ल तापसी पन्नू का एक्टिंग टैलेंट दुनिया देख चुकी हैं पर तापसी को दुख इस बात का है कि अपने व्यक्तित्व के जिस पहलू को वो लोगों के सामने लाना चाहती हं, वह अभी छिपा हुआ है। अभिनय में तो उसने प्रूव कर दिया, पर डांस के मामले में कुछ कर दिखाना बाकी है, जिसका पैशन उसे बचपन से है। बता दें कि तापसी एक्टिंग की बजाय डांस को अपना पहला प्यार मानती है, पर परिस्थितियां ऐसी बनती चली गईं कि डांस की बजाय उनका एक्टिंग टैलेंट दर्शकों के सामने पहले आ गया।
तापसी इंतजार कर रही है ऐसी फिल्म का, जिसमें उसे डांस करने का मौका मिला। तापसी ने तो अपनी ख्वाहिश सार्वजनिक कर दी। अब वे निर्माता जरूर तापसी के यहां दौड़े चले आएंगे जो उन्हें अपनी फिल्म में लेना चाहते हैं, पर तापसी की तरफ से उन्हें ग्रीन सिग्नल नहीं मिल पा रहा था। अधूरी ख्वाहिश तो पूरी करनी है। लगता है अब जिस फिल्म में भी तापसी को डांस दिखाने का मौका मिलेगा, उस फिल्म के निर्माता की तकदीर खुलती चली जाएगी।


Download Android App
Download iOS App




