धौलपुर में शातिर बदमाश गिरफ्तार

Summary :

भरतपुर: राजस्थान में धौलपुर जिले की बाड़ी थाना पुलिस ने आज एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि संत नगर रोड पर तलाशी के

भरतपुर: राजस्थान में धौलपुर जिले की बाड़ी थाना पुलिस ने आज एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि संत नगर रोड पर तलाशी के दौरान दस्यु लारा मीणा का भाई एवं शातिर बदमाश श्रीकेश मीणा पुलिस को देख भागने लगा लेकिन पुलिस ने पीछा कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

उसके पास से एक अवैध पिस्तौल एवं चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की गई। बदमाश की मोटरसाइकिल चोरी सहित चौथ वसूली के मामलों में पुलिस को काफी लंबे समय तलाश थी। जिले के कई थानों में उसके खिलाफ कई मामले भी दर्ज हैं।

(वार्ता)

Desk Team