रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने संस्कृति,भाषा एवं परम्परा को राज्य की पूंजी बताते हुए लोगों से अपनी संस्कृति को जीवंत रखने का आह्वान किया है। श्री दास ने आज यहां पंडित रघुनाथ मुर्मू गड़म कड़ा की जयंती के मौके पर पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड के कोसा पुलिया में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, “संस्कृति, भाषा एवं परम्परा हमारी पूंजी है और हमें अपनी संस्कृति को जीवंत रखना है क्योंकि यही हमारी पहचान है।”
मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखण्ड में विकास की अपार संभावनाएं विद्यमान हैं। हर हाथ में हुनर देकर राज्य का अधिक से अधिक विकास करना सरकार का ध्येय है। उन्होंने कहा कि समाज से गरीबी को समूल नष्ट करना सरकार का संकल्प है। हम सत्ता के उपभोग के लिए नही हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आदिवासी, दलित, वंचित, शोषित के तीव, विकास के लिए कार्य कर रही हैं। सभी समस्याओं के मूल में गरीबी और अशिक्षा है। विकास में ही सभी समस्याओं का समाधान निहित है।
– (वार्ता)


Download Android App
Download iOS App



