बिग बॉस 15 फेम जोड़ी तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा सोशल मीडिया पर काफी छाएं रहतें है। अक्सर दोनों को हर जगह साथ में स्पॉट कर लिया जाता है। कभी दोनों साथ में शूटिंग करते सेट पर नज़र आते है तो कभी दोनों पार्टी करते दिखाई देते हैं। सोशल मीडिया पर तेजस्वी और करण अपने फैंस को चौंकाने का कोई मौका नहीं छोड़ते है। बता दें, बिग बॉस 15 शो के दौरान दोनों के बीच कई झगड़े हुए, मगर शो में तेजस्वी और करण के बीच की केमिस्ट्री और प्यार ने खूब लाइमलाइट बटोरी है। अब इसी बीच दोनों को फिरसे पार्टी करते स्पॉट किया गया है।

आपको बता दें, सोशल मीडिया पर तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा का एक डांस वीडियो काफी वायरल हो रहा है। ये वीडियो बॉलीवुड एक्ट्रेस ज़रीन खान के बर्थडे के दौरान का है। बता दें हाल ही ज़रीन खान ने अपने जन्मदिन के मौके पर पार्टी रखी थी। जहां ज़रीन के कईं तमाम फ्रैंड्स मौजूद थे। जिनमें तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा भी इस पार्टी में शामिल हुए। इस पार्टी की कईं फोटोज़ और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की गईं। तो वहीं इस वीडियों में तेजस्वी और करण साथ में मस्ती करते और डांस करते नज़र आ रहें हैं।

इस लेटेस्ट वायरल वीडियो में दोनों को फेमस सिंगर सुखबीर के काफी पॉप्यूलर गाने ‘इश्क तेरा तड़पावे’ के रीमिक्स वर्जन पर झूमते हुए देखा जा सकता है। तेजस्वी और करण के दोस्त और बिग बॉस 15 के एक्स कंटेस्टेंट उमर रियाज़ और राजीव अदतिया को भी इस वीडियो में देखा जा सकता है। जो उनके साथ डांस करते नज़र आ रहे हैं। इस वीडियो को दोनो के फैंस खूब प्यार दे रहें हैं। लाइक करने के साथ कॉमेंट कर अपना रिएक्शन भी दे रहें हैं।

इस वीडियों में तेजस्वी और करण के लुक की बात करे तो, करण कुंद्रा फुल ब्लैक आफटफिट में दिखाई दे रहें है। करण ने ब्लैक शर्ट, ब्लैक पैंट के साथ ब्लैक कलर के शूज़ पहने नज़र आ रहें हैं। तो वहीं तेजस्वी ने मरुन कलर की सिक्वेंस में स्लिट ड्रेस और सेम मैचिंग के इयररिंग पहने दिख रहीं है। साथ में हाई हील्स और पोनीटेल बनाए काफी खूबसूरत दिखाई दे रहीं हैं।
बता दें तेजस्वी और करण के फैंस इस मस्ती भरे डांस वीडियो की तारीफें करते नहीं रुक रहें है। कॉमेंट कर एक यूज़र ने लिखा, “अब तक का सबसे प्यारा जोड़ा”। वहीं दूसरे ने इन्हें “पावर कपल” बताया है। एक यूज़र ने ये भी लिखा, “वो उन हील्स में कैसे डांस कर सकती हैं”। एक और यूज़र ने कॉमेंट में लिखा, “ओएमजी कैसे तेजू इस तरह हील्स पहनकर डांस कर सकती है। दिन-रात की कड़ी मेहनत के बाद शानदार और फिर ये डांस तेजू ही ये सब कर सकती है। भगवान हमेशा आपका ध्यान रखें”।


Download Android App
Download iOS App



