गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पार्टी नेता हार्दिक पटेल ने कांग्रेस का हाथ छोड़ दिया है। हार्दिक ने ट्वीट कर अपने इस्तीफे की जानकारी दी। उन्होंने अपने इस्तीफे में पार्टी पर देशहित और समाज के विपरीत कार्य करने का आरोप लगाया।
आज मैं हिम्मत करके कांग्रेस पार्टी के पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देता हूँ। मुझे विश्वास है कि मेरे इस निर्णय का स्वागत मेरा हर साथी और गुजरात की जनता करेगी। मैं मानता हूं कि मेरे इस कदम के बाद मैं भविष्य में गुजरात के लिए सच में सकारात्मक रूप से कार्य कर पाऊँगा। pic.twitter.com/MG32gjrMiY
— Hardik Patel (@HardikPatel_) May 18, 2022
हार्दिक पटेल ने अपने ट्वीट में लिखा, आज मैं हिम्मत करके कांग्रेस पार्टी के पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देता हूँ। मुझे विश्वास है कि मेरे इस निर्णय का स्वागत मेरा हर साथी और गुजरात की जनता करेगी। मैं मानता हूं कि मेरे इस कदम के बाद मैं भविष्य में गुजरात के लिए सच में सकारात्मक रूप से कार्य कर पाऊंगा।


Download Android App
Download iOS App



