टीवी और फिल्म जगत के पुराने मशहूर अभिनेता अनुपम श्याम की जिंदगी इन दिनों कुछ सामन्य नहीं चल रही है और उन्हें लेकर एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है वह गोरेगांव के हॉस्पिटल में आईसीयू में भर्ती हैं और उन्हें किडनी में संक्रमण की दिक्कत है। अब जब उनकी ये परेशानी ज्यादा बढ़ गई तो इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया है।

रिपोर्ट्स की मानें तो 62 वर्षीय अनुपम श्याम की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। इतना ही नहीं खबर यह भी है अनुपम काफी समय से तकलीफ में हैं, लेकिन पैसों की तंगी के कारण वह अपना इलाज नहीं करवा पा रहे हैं।

फैन ने सूद सूद और आमिर खान से मांगी है मदद
इस बात की जानकारी एक सोशल मीडिया यूजर ने ट्वीट करके दी और पोस्ट में लिखा एक्टर अनुपम शायम हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती हैं। उन्होंने अपने पोस्ट में आमिर खान और सोनू सूद को भी टैग किया है और बताया कि वह किस हॉस्पिटल में भर्ती हैं।
He is at the Lifeline Hospital, Goregaon https://t.co/grPlyvIs08
— S Ramachandran (@indiarama) July 28, 2020
वहीं अनुपम के भाई अनुराग से मिली जानकारी के अनुसार उन्हें बीती रात कमजोरी महसूस हुई और वो गिर गए जिसके बाद उन्हें फौरन हॉस्पिटल लाया गया है। इसके अलावा अनुराग ने यह भी बताया कि बीते 9 महीने से उनका डायलिसिस चल रहा है, लेकिन पिछले 6 महीने से उनका इलाज पैसों की कमी के कारण रोकना पड़ा है।

‘सिंटा’ करेगी मदद
बता दें एक रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि सिने ऐंड टेलीविजन आर्टिस्ट्स एसोसिशन (सिंटा) की तरफ से उनकी पहले भी मदद की गई थी और इस बार फिर करेगी।

इन टीवी शोज़ में आये नजर

गौरतलब है अनुपम टीवी के कई शोज़ डोली अरमानों की’, ‘कृष्णा चली लंदन’ में नजर आ चुके हैं। टीवी शोज़ के अलावा फिल्मों कि बात करें तो अनुपम ‘सत्या’, ‘दिल से’, ‘गोलमाल’ ‘बैंडिट क्वीन’ में भी नजर आ चुके हैं। लेकिन उन्हें साल 2009 में स्टार प्लस के शो ‘मन की आवाज प्रतिज्ञा’ में सज्जन सिंह की भूमिका निभाई थी और अपने इस नेगेटिव किरदार से अनुपम ने एक अलग मुकाम हासिल किया।


Download Android App
Download iOS App



