राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने सोमवार को विधानसभा सत्र की अनुमति दे दी है। मंगलवार को राज्य सरकार ने सत्र 31 जुलाई से बुलाने का संशोधित प्रस्ताव मंगलवार को राज्यपाल को भेजा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में राज्यपाल द्वारा मांगे गये स्पष्टीकरण पर चर्चा की गई।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार संशोधित प्रस्ताव पर मंत्रिमंडल की स्वीकृति मिलने के बाद इसे मंगलवार को राजभवन भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि सरकार ने प्रस्ताव में इस बात का उल्लेख नहीं किया है कि क्या वह विधानसभा सत्र में विश्वास मत प्राप्त करना चाहती है और सत्र बुलाने के लिए 31 जुलाई की तारीख निर्धारित की है।
मायावती ने गहलोत पर लगाए बदनीयती के आरोप, कहा- सरकार रहती है या नहीं इसका दोष अब कांग्रेस पर
उल्लेखनीय है कि राज्य में जारी राजनीतिक रस्साकशी के बीच राज्यपाल कलराज मिश्र ने विधानसभा सत्र बुलाने का कैबिनेट का प्रस्ताव दुबारा वापस सरकार को भेजा था। राज्य सरकार ने शनिवार रात को जो संशोधित कैबिनेट प्रस्ताव राज्यपाल को भेजा गया था उसमें विधानसभा सत्र 31 जुलाई से बुलाने की बात थी। लेकिन राज्यपाल ने इस प्रस्ताव को तीन बिंदुओं के साथ सरकार को लौटा दिया।


Download Android App
Download iOS App



