The 50 Grand Finale: किस दिन होगा ‘The 50’ का ग्रैंड फिनाले? टॉप 4 फाइनलिस्ट का हुआ खुलासा, यहां देखें पूरी डिटेल

Summary :

The 50 Grand Finale: The 50 के फिनाले में अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं। इस भारतीय रियलिटी गेम शो में इस वक्त काफी मसाला देखने को मिल रहा है। सीजन 1 का ये आखिरी हफ्ता चल रहा है, जिसमें विजेता बनने के लिए कंटेस्टेंट्स के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है। ‘द फिफ्टी’ के ग्रैंड फिनाले से कुछ दिन पहले इसके टॉप 4 फाइनलिस्ट के नाम का भी खुलासा हो चुका है। अब सारी जंग इन्हीं 4 कंटेस्टेंट्स के बीच लड़ी जाने वाली है। इनमें से जैसे ही कोई दो बाहर हुआ तो शो के अपने टॉप…

The 50 Grand Finale: The 50 के फिनाले में अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं। इस भारतीय रियलिटी गेम शो में इस वक्त काफी मसाला देखने को मिल रहा है। सीजन 1 का ये आखिरी हफ्ता चल रहा है, जिसमें विजेता बनने के लिए कंटेस्टेंट्स के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है। ‘द फिफ्टी’ के ग्रैंड फिनाले से कुछ दिन पहले इसके टॉप 4 फाइनलिस्ट के नाम का भी खुलासा हो चुका है।

अब सारी जंग इन्हीं 4 कंटेस्टेंट्स के बीच लड़ी जाने वाली है। इनमें से जैसे ही कोई दो बाहर हुआ तो शो के अपने टॉप 2 दावेदार मिल जाएंगे। इस बीच आपको बताते हैं कि द 50 का ग्रैंड फिनाले कब और कितने बजे से शुरू होने वाला है और विनर को इनाम में कितनी राशि मिलेगी?

The 50 Grand Finale: किस दिन होगा ‘The 50’ का ग्रैंड फिनाले?

The 50 Grand Finale
The 50 Grand Finale( Source: Social Media)

‘The 50’ का ग्रैंड फिनाले 22 मार्च 2026 को जियोहॉटस्टार और कलर्स टीवी पर दिखाया जाएगा। ‘द फिफ्टी’ ग्रैंड फिनाले की डेट का ऐलान फराह खान ने अपने यूट्यूब चैनल के लेटेस्ट व्लॉग में दिया था, जिसमें उनके साथ फैसू भी नजर आए। इस रियलिटी कॉम्पिटिशन शो की शुरुआत 1 फरवरी, 2026 को हुई थी। फिनाले एपिसोड की शूटिंग फरवरी की शुरुआत में मुंबई में ही हो गई थी, लेकिन विजेता का नाम 22 मार्च को टेलीकास्ट के दौरान ही आधिकारिक तौर पर बताया जाएगा, ताकि दर्शकों के बीच सस्पेंस बना रहे।

टॉप 4 फाइनलिस्ट का हुआ खुलासा

The 50 Grand Finale( Source: Social Media)
The 50 Grand Finale( Source: Social Media)

‘द 50’ में अभी कई ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं और खेल का रूख भी हर पल बदल रहा है। हफ्तों तक चले खतरनाक टास्क, गठबंधनों और एलिमिनेशन के बाद यह मुकाबला अब कुछ चुनिंदा फाइनलिस्ट तक सिमट गया है, जिसके टॉप 4 फाइनलिस्ट शिव ठाकरे, रजत दलाल, फैसल शेख (मिस्टर फैसु) और इमोर्टल काका हैं। अब फाइनल चुनौती में ट्रॉफी के लिए इन 4 धुरंधर के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलने वाली है।

फिनाले के लिए बढ़ती उत्सुकता

The 50 Grand Finale( Source: Social Media)
The 50 Grand Finale( Source: Social Media)

जैसे-जैसे फिनाले करीब आ रहा है शो की रोमांचक लड़ाई और ड्रामा बढ़ता जा रहा है। लोग सोशल मीडिया पर अपनी राय दे रहे हैं और फेवरेट कंटेस्टेंट्स के लिए वोट कर रहे हैं। फिनाले में कौन विजेता बनेगा इसे देखने के लिए सब बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Also Read: Nora Fatehi का नया सॉन्ग बना Ultra Sensual, लोगों ने संजय दत्त के जोश को ठंडा करने की दी सलाह

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।