ओडिशा के बाद तिरुवनंतपुरम के अस्पताल में लगी आग, 33 मरीजों को ICU से किया शिफ्ट

Summary :

Thiruvananthapuram Medical College Fire: ओडिशा के अस्तपाल में आग लगने के बाद 10 मरीजों की दर्दनाक मौत हो गई थी और अब तिरुवनंतपुरम के अस्पताल में भी भीषण आग लगी गई। बता दें कि घटना के बाद, आपातकालीन वार्ड से मरीजों को निकालकर अस्पताल के अंदर सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया। अस्पताल अधिकारियों के अनुसार, स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है और आगे की जांच की जा रही है। आग लगने के बाद मरीजों में दहशत फैल गई और तुरंत उन्हें दूसरे वॉर्ड में शिफ्ट कराया गया। Keralam Fire News: 33 मरीजों को शिफ्ट कराया गया सर्जिकल आईसीयू के पास…

Thiruvananthapuram Medical College Fire: ओडिशा के अस्तपाल में आग लगने के बाद 10 मरीजों की दर्दनाक मौत हो गई थी और अब तिरुवनंतपुरम के अस्पताल में भी भीषण आग लगी गई। बता दें कि घटना के बाद, आपातकालीन वार्ड से मरीजों को निकालकर अस्पताल के अंदर सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया। अस्पताल अधिकारियों के अनुसार, स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है और आगे की जांच की जा रही है। आग लगने के बाद मरीजों में दहशत फैल गई और तुरंत उन्हें दूसरे वॉर्ड में शिफ्ट कराया गया।

Keralam Fire News: 33 मरीजों को शिफ्ट कराया गया

Thiruvananthapuram Medical College Fire
Thiruvananthapuram Medical College Fire (Source: Social Media)

सर्जिकल आईसीयू के पास लगी, आग के बाद 33 मरीजों को शिफ्ट कराया गया और अग्निशमन एवं सुरक्षा कर्मी को तुरंत सूचना देने के बाद वह घटनास्थल पर पहुंचे और तेजी से आग पर काबू पाया गया। आग बुझाने के प्रयासों को लेकर ऑक्सीजन आपूर्ति लाइन समेत ICU में सभी उपकरण को बंद कर दिया गया और मरीजों की जान बचाने के लिए दूसरे वॉर्ड में शिफ्ट किया गया और दूसरे उपचार के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई थी।

Thiruvananthapuram Medical College Fire: मल्टी-स्पेशियलिटी ब्लॉक में आग लगी

तिरुवनंतपुरम के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मल्टी-स्पेशियलिटी ब्लॉक में आग लग गई, जिसमें मशीन में शॉर्ट सर्किट को घटना का प्रारंभिक कारण माना जा रहा है। घटना के बाद, आपातकालीन वार्ड से मरीजों को निकालकर अस्पताल के अंदर सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया। अस्पताल अधिकारियों के अनुसार, स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है और आगे की जांच की जा रही है।

ICU Fire Keralam: आग पर काबू पा लिया गया

ICU Fire Keralam
ICU Fire Keralam (Source: Social Media)

पूर्व विधायक कडकमपल्ली सुरेंद्रन तिरुवनंतपुरम मेडिकल कॉलेज पहुंचे और कहा कि आग पर काबू पा लिया गया है। मरीजों और अस्पताल दोनों ही एक बड़े हादसे से बच गए हैं। आग लगते ही तुरंत और प्रभावी कार्रवाई की गई। कोई भी लापता नहीं है। हर जगह निरीक्षण किया गया है। स्वास्थ्य मंत्री से बात करने के बाद घटना की सूचना मिलते ही मंत्री जी ने संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर पहुंचने का निर्देश दिया।

ALSO READ: पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में सड़क हादसा, तीन लोगों की मौत

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।