ईद से पहले बढ़ा तनाव, ‘बदला तो लेकर रहेंगे’ 400 बेकसूर नागरिकों की मौत पर आग-बबूला हुआ Afghanistan, पाकिस्तान को दी बड़ी चेतावनी

Summary :

Afghanistan warning to Pakistan: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच कई दिनों से चल रही लड़ाई अब अधिक भयावह स्थिति में पहुंच गई है। इसी बीच पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के काबुल पर सोमवार देर रात भीषण हवाई हमला कर दिया है. इस हमले में काबुल के एक अस्पताल पर भारी बमबारी की गई, जिसमें 400 लोगों की मौत हो गई और 250 से अधिक लोग घायल हो गए। वहीं पाक सरकार ने इस हमले का फुटेज जारी कर इसे सैन्य ठिकानों पर की गई कार्रवाई बताया है. इतना ही नहीं मुश्किल समय में अफगान सरकार ने इसकी कड़ी आलोचना की है। उन्होंने…

Afghanistan warning to Pakistan: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच कई दिनों से चल रही लड़ाई अब अधिक भयावह स्थिति में पहुंच गई है। इसी बीच पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के काबुल पर सोमवार देर रात भीषण हवाई हमला कर दिया है. इस हमले में काबुल के एक अस्पताल पर भारी बमबारी की गई, जिसमें 400 लोगों की मौत हो गई और 250 से अधिक लोग घायल हो गए।

वहीं पाक सरकार ने इस हमले का फुटेज जारी कर इसे सैन्य ठिकानों पर की गई कार्रवाई बताया है. इतना ही नहीं मुश्किल समय में अफगान सरकार ने इसकी कड़ी आलोचना की है। उन्होंने इस हमला को लेकर बताया है कि पाकिस्तान के साथ बातचीत या कूटनीति का समय अब पूरी तरह से खत्म हो गया है, अफगानिस्तान इसका बदला लेगा.

Afghanistan Warning to Pakistan: तालिबान सरकार ने पाकिस्तान की उड़ाई नींद

Afghanistan Warning to Pakistan
Afghanistan Warning to Pakistan (Source: Social Media)

बता दें कि अफ़गानिस्तान और पाकिस्तान के बीच आपसी विवादों के चलते पिछले कई महीनों से लड़ाई जारी है। इस लड़ाई में दोनों ही देशों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है; फिर भी, दोनों में से कोई भी देश इसके परिणामों से ज़्यादा विचलित होता नहीं दिख रहा है।

दूसरी तरफ मिडिल ईस्ट जंग के बीच पूरा देश तबाह है, इसी बीच सही मौके का फायदा उठाते हुए, पाकिस्तान ने अफ़गानिस्तान की राजधानी काबुल पर हवाई हमला कर दिया। इस हमले में वहां अस्पताल में भर्ती 400 लोगों की जान को निशाना बनाया गया, और कई अन्य लोग घायल हो गए। यह हमला मुसलमानों के सबसे बड़े त्योहार—ईद से ठीक दो दिन पहले हुआ। इस बीच, इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए, ‘इस्लामिक अमीरात ऑफ़ अफ़गानिस्तान’ के प्रवक्ता ज़बीहुल्ला मुजाहिद ने ‘टोलो न्यूज़’ को बताया कि वे इस हरकत के लिए पाकिस्तान से निश्चित रूप से बदला लेंगे।

Afghanistan Pakistan Conflict: दोनों देशों में भीषण युद्ध जारी

बता दें कि लड़ाई की शुरुआत से ही पाकिस्तान और अफ़गानिस्तान के बीच जुबानी जंग और सैन्य कार्रवाई तेज थी. अफगानिस्तान के रक्षा मंत्री ने पहले ही चेतावनी दी थी कि अगर काबुल पर हमला हुआ, तो इस्लामाबाद उसका निशाना बनेगा। इसके जवाब में, तालिबान ने दावा किया कि उसने इस्लामाबाद, क्वेटा और रावलपिंडी में पाकिस्तानी सेना के ठिकानों पर हमले किए हैं।

Taliban Strike on Nur Khan Airbase: पाक को बर्बाद कर देंगे- तालिबान

इतना ही नहीं तालिबान ने खास तौर पर यह भी दावा किया है कि उसने पाकिस्तान के सबसे ख़ास शहर ‘नूर खान एयरबेस’ को निशाना बनाया था। दोनों देशों के बॉर्डर इलाके में बेहद तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई हैं। सेनाएं लगातार एक-दूसरे पर भारी गोलाबारी कर रही हैं। काबुल हमले के बाद अफगानिस्तान में भारी गुस्सा है। तालिबान ने ऐलान भी कर दिया है कि वह इस सैन्य हमले का करारा जवाब देगा, इससे पाकिस्तान कही का नहीं बचेगा।

ALSO READ: पाकिस्तान का अफगानिस्तान में भीषण हमला, अस्पताल में की बमबारी, 400 लोगों की मौत, 250 घायल

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।