The 50 का Real Lion आया सामने, इस शेर की दहाड़ से कांप उठेंगे कंटेस्टेंट्स

Summary :

The 50 Show Lion Reveal: कलर्स टीवी और जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होने वाला नया रियलिटी शो ‘द 50’ बस अब शुरू होने ही वाला है. हालांकि सोशल मीडिया इसके शुरू होने से पहले ही शो की इतनी तगड़ी हाइप बन गई है कि हर कोई शो को लेकर एक्साइटेड नजर आ रहा है. 50 दिनों तक चलने वाले इस ‘इंडियन स्क्विड गेम’ में 50 नामी हस्तियां एक आलीशान महल में कैद होंगी. इस बार मुकाबला सिर्फ फिजिकल टास्क का नहीं, बल्कि दिमाग और साज़िशों का भी होगा और इसी बीच इन सबको कंट्रोल करेगा एक रहस्यमयी ‘लॉयन’ यानी शेर.…

The 50 Show Lion Reveal: कलर्स टीवी और जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होने वाला नया रियलिटी शो ‘द 50’ बस अब शुरू होने ही वाला है. हालांकि सोशल मीडिया इसके शुरू होने से पहले ही शो की इतनी तगड़ी हाइप बन गई है कि हर कोई शो को लेकर एक्साइटेड नजर आ रहा है. 50 दिनों तक चलने वाले इस ‘इंडियन स्क्विड गेम’ में 50 नामी हस्तियां एक आलीशान महल में कैद होंगी. इस बार मुकाबला सिर्फ फिजिकल टास्क का नहीं, बल्कि दिमाग और साज़िशों का भी होगा और इसी बीच इन सबको कंट्रोल करेगा एक रहस्यमयी ‘लॉयन’ यानी शेर.

The 50 Show Format And Contestant: द 50 शो में क्या होगा

The 50 Show Lion Reveal
The 50 Show Lion Reveal (Source: Social Media)

ये शो मशहूर इंटरनेशनल फॉर्मेट ‘ले सैंकांत’ पर आधारित है. इसे ‘इंडियन स्क्विड गेम’ भी कहा जा रहा है. 50 सेलिब्रिटीज को मुंबई के मड आइलैंड स्थित एक आलीशान महल में रखा जाएगा. यहां एक लायन यानी शेर होगा जो खेल के नियम तय करेगा और इस शेर के मुताबिक कंटेस्टेंट्स को टास्क और एलिमिनेशन की अग्निपरीक्षा से गुजरना होगा. ऐसे में आपको बता दें कि 50 में से 46 कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आ गए हैं और बचे हुए 4 कंटेस्टेंट अब तक सरप्राइज बने हुए हैं.

लेकिन जिसका सबको इंतजार है वो है लॉयन, सब बस इस बात को जानना चाहते है कि आखिर लॉयन कौन है, तो चलिए इस बात से भी पर्दा हटा ही देते हैं, लेकिन उससे पहले हम एक बार कंटेस्टेंट्स की लिस्ट देख लेते हैं.

ये हैं वो 50 ‘खिलाड़ी’ जिनको शो में करना होगा लॉयन का सामना
रजत दलाल
शिव ठाकरे
दिव्या अग्रवाल
दिग्विजय सिंह राठी
प्रिंस नरूला
लवकेश कटारिया
लक्ष्य कौशिक
करण पटेल
मिस्टर फैजू
मोनालिसा
विक्रांत सिंह
शाइनी दोशी
दुष्यंत कुकरेजा
चाय विद अहमद
रुद्र राणा
अर्चना गौतम
नीलम गिरी
चाहत पांडे
युविका चौधरी
श्रुतिका अर्जुन
हर्ष अरोड़ा
रुषाली यादव
रिद्धि डोगरा
उर्वशी ढोलकिया
मैक्सटर्न
डिंपल सिंह
अर्चित कौशिक
सुमैरा शेख
सीवेत तोमर
नेहल चुडासमा
खानजादी
अरबाज शेख
निक्की तंबोली
जाह्नवी किरण
वंशज सिंह
सपना चौधरी
मनीषा रानी
कृष्णा श्रॉफ
अदनान शेख
फैज बलोच
हसनैन खान
शादान फारूकी
रिधिमा पंडित
सौरभ घाडगे
आरुषी चावला
आर्या जाधव

Who Is The Host Of The 50: बॉलीवुड वाला होस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by The 50 Reality (@the50.reality_)

ऐसा बताया जा रहा था कि शो को शुरुआत में बॉलीवुड की दिग्गज डायरेक्टर फराह खान इसे होस्ट करने वाली थीं और उनको ही लॉयन माना जा रहा था, लेकिन सूत्रों की मानें तो अब फराह खान की जगह बॉलीवुड के बादशाह शाहरूख खान लॉयन बनकर शो को होस्ट करते हुए दिखाई देंगे. जी हां इन दिनों शाहरूख खान की शो से कुछ क्लिप्स भी वायरल हो रही है, जिनमें उनको शो के स्टेज पर जबरदस्त एंट्री लेते देखा जा सकता है, हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं है कि ये क्लिप द 50 शो का ही है, पर ऐसा बताया जा रहा है कि शाहरूख ही शो में लॉयन बनने वाले है.

The 50 Show Lion Reveal: अनोखा फॉर्मेट

The 50 Show Lion Reveal
The 50 Show Lion Reveal (Source: Social Media)

अगर हम बात करें गेम की तो ये गेम पूरी तरह से अनप्रेडिक्टेबल है. यहां शेर का हुक्म ही अंतिम होगा, जो कंटेस्टेंट्स के लिए नई मुश्किलें खड़ी करेगा. इस शो की सबसे बड़ी खासियत ये है कि दर्शक भी घर बैठे प्राइज मनी का हिस्सा बन सकते हैं. आपको बस अपने पसंदीदा खिलाड़ी को सपोर्ट करना है और सही प्रेडिक्शन जियो हॉटस्टार एप पर करना है. 50 कंटेस्टेंट के बीच होने वाला ये महामुकाबला 1 फरवरी, 2026 से आपकी स्क्रीन पर दस्तक देने वाला है. तो दिल थआम कर बैठ जाइए इस नए और अनोखे शो का मजा लेने के लिए.

Read More: Jana Nayagan की सुनवाई पर एक बार फिर लगी रोक, मद्रास हाई कोर्ट का नया जजमेंट बढ़ा रहा है मेकर्स की मुशकिलें

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।