बिग बॉस के घर से निकल कर हितेन का बड़ा खुलासा

Summary :

NULL

टीवी का सबसे बड़ा विवादित रियलिटी शो बिग बॉस के घर से इस हफ्ते घर के सबसे डीसंट कहे जाने वाले हितेन तेजवानी बाहर हो गए हैं। हितेन ने घर से बेघर होने के बाद अपने एक इंटरव्यू में कहा है कि घर में हिना खान फेक हैं, शिल्पा चालाक हैं और विकास गुप्ता सचमुच में मास्टरमाइंड कि तरह गेम खेल रहा है।

hiten tejwani

बिग बॉस के घर से बेघर होने के बाद हितेन ने कहा कि बिग बॉस के घर से इस तरह मेरा बेघर होना मेरे लिए भी शॉकिंग था, मुझे जरा भी इस बात का एहसास नहीं था कि मैं इस तरह अचानक बाहर निकलूंगा। अब खेल बहुत ही खराब हो जाएगा, मेरे निकलने के बाद अब शुरू होगा घर में गंदा खेल। मेरा अब तक का सफर बेहद अच्छा था।

hiten tejwani

मैंने बिग बॉस के घर में आने से पहले जैसा सोचा था, उससे ज्यादा पाया। घर में रहते हुए मेरी सहनशीलता बढ़ी है, मैं यहां से और ज्यादा सम्मान कमाकर जा रहा हूं।

hina & love

हितेन ने कहा है कि लव त्यागी सिर्फ हिना के कहने में चलते हैं और कुछ वह कर ही नहीं रहे। प्रियांक शर्मा बिना मतलब के ड्रामेबाजी, लड़ाई और झगड़े करने की कोशिश करता है। पुनीश बहुत ही गंदा गेम खेल रहा है और उसे किसी के सहारे में गेम खेलने की आदत है, वह पहले बंदगी, फिर शिल्पा और कभी विकास के सपॉर्ट में चल रहा है।

bigg boss 11

हितेन ने कहा कि मेरा घर से बेघर होने की बड़ी वजह यही थी कि मैं जरूरत से ज्यादा ही घर में डीसंट था जो मेरे लिए गलत हो गया और इसी वजह से मैं घर से बेघर हो गया हूं। हितेन ने कहा कि बिग बॉस के घर से जो लोग ज्यादा मर्यादा में रहते हैं वह लोग ज्यादा दिन तक घर में टिक नहीं पाते हैं।

bigg boss 11

हितेन ने कहा कि जिस तरह से नॉमिनेशन हुए थे तो उस हिसाब से इस हफ्ते तो घर से बेघर लव त्यागी को हो चाहिए था। उन्होंने कहा कि लव नहीं निकलता तो दूसरे नंबर पर प्रियांक शर्मा को घर से बाहर होना चाहिए था और फिर उसके बाद तीसरा नंबर मेरा होता है लेकिन मैं आज बाहर आपके साथ बैठा हूं।

bigg boss 11

हितेन से पूछा गया कि इस वक्त घर के अंदर सबसे मजबूत प्रतियोगी कौन हैं तो हितेन ने उसका जवाब देते हुए कहा कि मेरे खयाल से इस समय तीन लोग सबसे मजबूत हैं वह शिल्पा, विकास और हिना हैं।

bigg boss 11

विकास की अपनी गेम दिमाग से खेल रहा है वह मास्टर माइंड का खिताब लेकर बैठे हैं, वहीं शिल्पा गेम चेंज करने वालों में से हैं, मेरे साथ ही उन्होंने गेम चेंज कर गेम खेलना शुरू किया है और तीसरी हिना जो भी कर रही हैं मजबूत तो हैं।

vikas gupta

हितेन से पूछा गया कि अब बिग बॉस 11 का विनर कौन होगा? हितेन ने जवाब दिया कि मेरे हिसाब से तो मुझे ही विनर होना था लेकिन जब मैं नहीं हूं वो विकास गुप्ता को गेम जीतना चाहिए क्योंकि विकास चाहता था कि मैं बिग बॉस का विनर बनूं और आप देख लेना विकास जरूर जीतेगा।

24X7  नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे

Desk Team