तिरूवनंतपुरम : कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने आज कहा कि हिंदी फिल्म पद्मावती को लेकर जारी विवाद पूरी तरह बेतुका है। उन्होंने यहां चल रहे 22वें केरल अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में अभिव्यक्ति की आजादी विषय पर चर्चा में हिस्सा लेते हुए कहा कि किसी को भी यह कहने का हक नहीं है कि किसी फिल्म या किताब में क्या होना चाहिए, क्या नहीं होना चाहिए। स्थानीय सांसद ने कहा, पद्मावती को लेकर पूरा विवाद बेतुका है। हम ऐसे समय में हैं जहां आहत होने का दावा करने वाले लोग हावी हैं।
चर्चा में हिस्सा ले रहीं मशहूर फिल्मकार अपर्णा सेन ने कहा कि आजादी के विचार, खासकर रचनात्मक कलाकारों की आजादी के विचार, को लेकर कोई समझौता नहीं हो सकता। उन्होंने कहा, हम भय के दौर में जी रहे हैं और हर किसी की आजादी को चुनौती दी जा रही है। तानाशाही ऐसे ही शुरू होती है।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



