94वें एकेडमी
अवॉर्ड्स यानि ऑस्कर का आयोजन इस साल 27 मार्च को
कैलिफोर्निेया स्थिअत लॉस एंजेलिस के डॉल्बी थिएटर में किया गया। जिसका इंतजार
आखिरकार अब खत्म हो चुका है ऑस्कर विनर्स की पूरी लिस्ट सामने आ चुकी है। इस बार
फिल्म ड्यून ने एक के बाद एक अवॉर्ड अपने नाम किए।
फिल्म ड्यून को सबसे
ज्यादा 6 ऑस्कर मिले। फिल्म के लिए ग्रेग फ़्रैसर को
ऑस्कर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इस फिल्म को बेस्ट फिल्म एडिटिंग के खिताब से
भी नवाजा गया। इसके अलावा मूवी को बेस्ट ओरिजनल स्कोर, बेस्ट प्रोडक्शन
डिजाइन, बेस्ट साउंड, बेस्ट विजुअल
इफेक्ट और बेस्ट सिनेमैटोग्राफी कैटेगरी में भी अवॉर्ड मिले।
तो वही बेस्ट फिल्म
कैटेगरी में कोडा ने बाजी मार ली। डॉल्बी थिएटर के अंदर जैसे ही बेस्ट पिक्चर की
घोषणा की गई तो हर किसी ने दिल खोलकर फिल्म की पूरी टीम को बधाई दी। विल स्मिथ और
जैसिका चैस्टेन को बेस्ट एक्टर्स का अवॉर्ड मिला है।
विल स्मिथ बेस्ट एक्टर
अवॉर्ड लेने के दौरान काफी भावुक नजर आए। ऑस्कर को अपने हाथ में लेने के बाद
उन्होंने हर किसी का तहेदिल से शुक्रिया
अदा किया। इसके अलावा सोशल मीडिया पर विल स्मिथ का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है
जिसमें वो शो के होस्ट थप्पड़ जड़ते नजर आ रहे हैं।
बता दें कि बेस्ट
डॉक्यूमेंट्री फीचर की कैटेगरी में द समर ऑफ सोल को ऑस्कर मिला। ये वही कैटेगरी है
जिसके लिए भारतीय फिल्म ‘राइटिंग विद फायर‘ नॉमिनेट हुई थी.
हालांकि यह फिल्म अवॉर्ड जीतने में नाकामयाब रही। सोशल मीडिया पर ऑस्कर ना मिलने
पर लोग अपनी निराशा जता रहे हैं। तो वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी की ‘आर्मी ऑफ द डेड‘ को फैंस च्वाइस
अवॉर्ड मिला।
इस साल जेन कैंपियन की
फिल्म द पावर ऑफ द डॉग को सबसे ज्यादा नॉमिनेशन मिले। इसके अलावा फिल्म नो टाइम टू
डाई के दो गानों को ऑस्कर से सम्मानित किया गया है। ऑस्कर अवॉर्ड को इंटरटेनमेंट
की दुनिया में सबसे बड़ा अवॉर्ड माना जाता है। शो के बैकस्टेज से एक तस्वीर सामने
आईं है जिसमें ऑस्कर जीतने की खुशी विजेताओं के चेहरे पर देखते ही बन रही है इस
वक्त सोशल मीडिया पर यह तस्वीरें आग की तरह वायरल हो रही हैं।
इस साल बेस्ट सपोर्टिंग
एक्टर में एक मूक बधिर अभिनेता ट्रॉय कोटसर ने ऑस्कर जीता। एक्टर के स्टेज पर आते
ही पूरा थियेटर तालियों की आवाज से गूंज उठा। इसी के साथ उन्हें स्टैंडिंग ओवेशन
भी दिया गया। उन्हें ये अवॉर्ड ड्रामा कोडा में सपोर्टिंग भूमिका के लिए मिला।


Download Android App
Download iOS App









