प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि दुनियाभर में एक ताकतवर नेता के रूप में उभरकर आई है। ये बात अब देश के विपक्षी नेता भी समझ चुके हैं। शरद पवार की पार्टी एनसीपी के नेता माजिद मेमन ने पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ में कसीदे पढ़ते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी में कुछ तो ऐसे गुण जरूर हैं जो लोगों का जनाधार जीतते हैं।
माजिद मेमन ने रविवार ट्वीट करते हुए कहा कि यदि नरेंद्र मोदी लोगों का जनादेश जीतते हैं और उन्हें दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में भी दिखाया जाता है, तो उनमें कुछ गुण या अच्छे काम, जो उन्होंने किए होंगे, जिसे विपक्षी नेता ढूंढ नहीं पा रहे हैं।
If Narendra Modi wins people’s mandare and is also shown as world’s most popular leader, there must be some qualities in him or good work he may have done which the opposition leaders are unable to find.
— Majeed Memon (@advmajeedmemon) March 27, 2022
एनसीपी नेता नवाब मलिक की गिरफ्तारी के बाद मेनन की इस तरह की टिप्पणी बेहद अहम है। एनसीपी इस वक़्त शिवसेना नीत महाराष्ट्र सरकार में सहयोगी है। हाल ही में एनसीपी नेता और महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नवाब मलिक को दाऊद से जुड़ी बेनामी संपत्तियों के मामले में अरेस्ट किया गया था।
इसके बाद से एनसीपी लगातार बीजेपी पर हमला कर रही है। इस बीच माजिद मेमन की पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ में की गई यह टिप्पणी अहम है। हालांकि उनकी इस टिप्पणी पर ट्विटर पर लोग कह रहे हैं कि शायद माजिद मेमन पार्टी बदलने की तैयारी कर रहे हैं। वहीं कुछ लोगों ने विपक्षी नेता होने के बाद भी पीएम नरेंद्र मोदी की सराहना करने को लेकर उनकी तारीफ की।


Download Android App
Download iOS App



