बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर राजकुमार राव और संजय मिश्रा की फिल्म ‘न्यूटन’ का ट्रेलर वीडियो रिलीज कर दिया गया है। फिल्म का ट्रेलर शुरू होता है संजय मिश्रा के सीन से उस सीन में संजय यह बता रहे हैं कि चुनाव क्यों जरूरी होते हैं। फिर इस सीन के अंदर ही राजकुमार को दिखाते हैं जो कि ब्लैक बोर्ड के सामने खड़े हैं और यह बताते हैं कि उनसे पहले एक और न्यूटन आया था दुनिया में और उसने बोला था कि जब तक कुछ नहीं बदलोगे……कुछ नहीं बदलेगा।
फिल्म न्यूटन का निर्देशन अमित वी मसुर्कर ने किया है और इसका ट्रेलर खुद अनुराग कश्यप ने अपने फेसबुक पेज पर सबके साथ साझा किया है। अनुराग ने लिखा- सुपर फिल्म और सुपर ट्रेलर…. सीधे बर्लिन से आपके नजदीकी सिनेमाघरों में… अमित मसुर्कर की ‘न्यूटन’।
बता दें कि अनुराग कश्यप ने जैसे ही वीडियो को अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट किया उसके 1 घंटे के अंदर ही उसे 4 हजार लोगों ने देखा और सैकड़ों लोगों ने शेयर किया। अगर फिल्म की कहानी की बात करें तो यह कहानी एक ऐसे इंसान की है जो सरकारी क्लर्क है। इस फिल्म में क्लर्क का किरदार राजकुमार राव निभा रहे हैं।
यह कहानी है छत्तीसगढ़ के छोटे से शहर की जहां पर नक्सलवादी की समस्या है। उस क्लर्क को चुनाव के दौरान उस नक्सलवादी गांव पर काम करना पड़ता है। वह इंसान सारी सुरक्षा से पहुंचता है और वहां पर अपनी पूरी ईमानदारी से काम करता है। आपको बता दें कि यह वीडियो फिल्म के ट्रेलर के हिसाब से बहुत ही कम समय का है। यह वीडियो केवल 54 सेकेंड का है। यह वीडियो इतना जबरदस्त है कि पहली बार देखते ही आप पर अपनी छाप छोड़ देगा।


Download Android App
Download iOS App







