कपिल शर्मा शो को लेकर बड़ी खबर है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कपिल ‘The Great Indian Kapil Show 2 के साथ जल्द ही वापसी करने वाले हैं. यहां तक कि कपिल के शो में आने वाले पहले मेहमानों के नाम का भी खुलासा हो गया है. तो चलिए आपको बताते हैं कि ये शो कब से शुरू हो सकता है और इसके पहले मेहमान कौन होंगे.
- मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कपिल ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा’ के सीजन 2 के साथ जल्द ही वापसी करने वाले हैं
- ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के दूसरे सीजन के पहले मेहमान ‘फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स’ की कास्ट होगी
13 अगस्त से शुरू होगी शूटिंग
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक कपिल शर्मा शो का दूसरा सीजन जल्द ही आने वाला है. रिपोर्ट्स के मुताबिक नए सीजन के लिए 13 अगस्त से शूटिंग शुरू होगी. इस खबर के आते ही फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. इस शो का पहला सीजन भी धमाकेदार रहा था.
View this post on Instagram
कौन होगा पहला मेहमान?
‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के दूसरे सीजन के पहले मेहमान ‘फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स’ की कास्ट होगी. खास बात है कपिल के इस शो का पहला सीजन 13 एपिसोड का था. ऐसे में देखना होगा कि दूसरा सीजन कितने एपिसोड का आएगा. हालांकि पहले सीजन के साथ ही कपिल ने नेटफ्लिक्स पर अपने शो को स्ट्रीम किया था. इसका पहला एपिसोड 30 मार्च, 2024 को आया था और आखिरी एपिसोड 22 जून, 2024 को टेलीकास्ट हुआ था.
View this post on Instagram
कैसा रहा पहले सीजन का रिस्पांस?
वैसे तो कपिल शर्मा शो के फैंस बहुत हैं. लेकिन नेटफ्लिक्स पर जाते ही कपिल के इस इनिंग को थोड़ा क्रिटिसाइज किया गया. कई लोगों ने इस शो को रिपीटेटिव कहा तो कुछ लोगों का मिक्स्ड रिस्पांस मिला. फिलहाल फैंस इस शो के दूसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. ऐसे में देखना होगा कि कपिल अपने फैंस को इस बार शो के जरिए क्या क्या परोसते हैं. हालांकि इस सीजन के साथ सुनील ग्रोवर 7 साल बाद शो में वापस लौटे थे.


Download Android App
Download iOS App



