एक बार फिर लौट रहा है The Great Indian Kapil Show सीजन 3, मेकर्स ने की Announcement

Summary :

कपिल शर्मा का धमाकेदार कमबैक, फैंस के लिए खुशखबरी

कपिल शर्मा और उनकी टीम एक बार फिर दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार हैं। ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का तीसरा सीजन 21 जून से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा। प्रोमो में कपिल ने अपने को-स्टार्स के साथ मजेदार बातचीत की है, जिससे फैंस की उत्सुकता बढ़ गई है। इस बार शो में और भी ज्यादा हंसी, मस्ती और नए ट्विस्ट देखने को मिलेंगे।

कपिल शर्मा एक बार फिर अपने जबरदस्त ह्यूमर के साथ दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार हैं। नेटफ्लिक्स की पॉपुलर कॉमेडी सीरीज़ ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के तीसरे सीजन का प्रोमो शनिवार को रिलीज कर दिया गया है। साथ ही शो की स्ट्रीमिंग डेट भी सामने आ गई है, जिससे फैंस की एक्साइटमेंट दोगुनी हो गई है।

The Great Indian Kapil Show

सीजन 3 के प्रोमो ने बढ़ाया क्रेज

जारी किए गए मजेदार प्रोमो में कपिल शर्मा अपने को-स्टार्स को कॉल करते नजर आते हैं। शुरुआत होती है अर्चना पूरन सिंह से, जिन्हें कपिल ‘बेब्स’ कहकर फोन करते हैं। जब अर्चना बताती हैं कि वे बैंक आई हुई हैं, तो कपिल कहते हैं, “लोन-वोन लेने की जरूरत नहीं है, सीजन 3 आ रहा है।” अर्चना खुशी से चिल्लाती हैं, “लवली!”

The Great Indian Kapil Show

इसके बाद कपिल कीकू शारदा से कहते हैं कि वे शो में कुछ नॉन्सेंस टाइप का कर सकते हैं या नहीं। जवाब में कीकू मजाकिया अंदाज में कहते हैं, “कॉमेडी में कुछ उल्टा-सीधा करो तो भागना पड़ता है और मुझे तो भागना नहीं आता।”

The Great Indian Kapil Show

हमने नॉनसेंस ही किया है

कृष्णा अभिषेक से बात करते हुए कपिल पूछते हैं, “डांस करोगे?” इस पर कपिल खुद ही कह देते हैं कि “डांस तो कीकू भी कर लेता है।” फिर सुनील ग्रोवर भी प्रोमो में नजर आते हैं और कहते हैं, “हमने कौन सा लाइफ में कुछ इंटिलेक्चुअल किया है, नॉनसेंस ही तो किया है।” इसके बाद अर्चना कहती हैं कि वे 10 मिनट तक मुंह में पानी भर सकती हैं। इस पर कपिल मजाक में कहते हैं, “आप बैंक ही निकलो।”

इसी तरह कपिल बाकी कलाकारों को भी बैंक भेजने की सलाह देते हैं और आखिर में कहते हैं, “तो हम आ रहे हैं नेटफ्लिक्स पर, ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो 3’ लेकर, बहुत जल्द। अब हर फनीवार बढ़ेगा हमारा परिवार।”

The Great Indian Kapil Show Hera Pheri 3: Paresh Rawal ने Interest के साथ लौटाए 11 लाख रुपए, सामने आई फिल्म छोड़ने की असली वजह

कब शुरू होगी स्ट्रीमिंग

नेटफ्लिक्स ने प्रोमो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “हंसी होगी आउट ऑफ कंट्रोल, क्योंकि कपिल और गैंग कर रहे हैं कमबैक। अब हर फनीवार बढ़ेगा हमारा परिवार, ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के नए सीजन के साथ। 21 जून से सिर्फ नेटफ्लिक्स पर।”

The Great Indian Kapil Show

टीम फिर करेगी हंसी का धमाका

इस बार फिर कपिल शर्मा के साथ सुनील ग्रोवर, कीकू शारदा और कृष्णा अभिषेक अपने खास किरदारों और चुटीले अंदाज से हंसी की बरसात करेंगे। शो में अर्चना पूरन सिंह बतौर जज ठहाकों की रफ्तार बनाए रखेंगी। कुल मिलाकर, इस बार ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का सीजन 3 पहले से ज्यादा हंसी, मस्ती और नए ट्विस्ट के साथ लौट रहा है। 21 जून से हर शनिवार नेटफ्लिक्स पर हंसी का धमाका तय है।

Yashika Jandwani