साल 2019 शुरू हुए महज 10 दिन ऊपर हुए हैं। वहीं टीवी पर साल 2019 के पहले हफ्ते में सबसे ज्यादा देखे गए टीवी शोज की लिस्ट भी हाल ही में जारी की गई है। इस बार रिएलिटी शोज ने फिक्शन को पीछे छोड़ दिया है। बता दें कि टीवी शोज में जब से नागिन 3 आया तभी से नंबर 1 पर बना हुआ था लेकिन इस बार यह सीरियल कामयाब नहीं हो पाया और पीछे रह गया है। इस बार नागिन 3 सबसे ज्यादा बार देखे गए शो की लिस्ट से बाहर हो गया है।
अभी ‘द कपिल शर्मा शो’ को लौटे हुए कुछ ही समय हुआ है और इस शो की जबरदस्त टीआरपी ने सभी टीवी को पछाड़ दिया है। द कपिल शर्मा शो 29 दिसंबर से फिर से शुरू हुआ और पहले ही एपिसोड की टीआरपी से आसमान छू रही है। बता दें कि द कपिल शर्मा शो ने इस बार टीआरपी की रेस में नंबर 2 की पोजीशन पर बेहद जबरदस्त एंट्री की है।
महत्वपूर्ण बात यह है कि यह टीआरपी तक की है जब रणवीर और सारा इस शो में मेहमान बनकर आए थे। और अब यह सब देखकर तो ऐसा लगता है कि जब शो में सलमान खान विद फैमिल आए थे तो इस कपिल शर्मा के शो की टीआरपी नंबर वन होने से कोई नहीं रोक सकेगा।
वहीं टीवी शोज में नंबर तीन की बात की जाए तो सोनी टीवी का ही शो सुपर डांसर चैप्टर 3 ऑडिशन है।
इसके बाद चौथे नंबर पर कुंडली भाग्य रहा है। वहीं पिछले हफ्ते हुए बिग बॉस 12 का फिनाले एपिसोड 5 नंबर पर रहा है।


Download Android App
Download iOS App









