इलियाना डिक्रूज इन दिनों अपनी प्रेगनेंसी एन्जॉय कर रही है एक्ट्रेस ने अप्रैल में अपनी प्रेगनेंसी की अनाउंसमेंट की थी जभी से एक्ट्रेस खूब सुर्खियां बटोरती दिखाई दे रही है साथ ही लोग ये जानने के लिए काफी उत्साहित है कि आखिर इलियाना किसके बच्चे की माँ बनने वाली है और बच्चे का पिता कौन है? इस बात से अब तक हर कोई अनजान है आखिर इलियाना किसके बच्चे को जन्म दे रही है या सीरियसली सिंगल मदर बनने वाली है।

हलाकि एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और अपनी लाइफ से जुड़ी हर अपडेट अपने फैंस के साथ शेयर करती दिखाई देती है। वही कुछ समय पहले ही उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड के साथ एक पिक्चर शेयर की थी। हालांकि इस पिक्चर में उन्होंने उनका फेस ठीक तरह से रिवील नहीं किया था। अब शुक्रवार को इलियाना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आस्क मी एनीथिंग सेशन किया। जिसमें उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी से जुड़े कई राज खोले।

इलियाना डिक्रूज से जब फैंस ने इसी सेशन में सवाल किया कि वो इस पोस्ट प्रेगनेंसी में वजन बढ़ने पर क्या सोचती है तो एक्ट्रेस ने जबाव दिया कि शरुआत में उन्हें ये सवाल परेशान करता था लेकिन अब उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता इलियाना डिक्रूज ने बताया कि वो कभी-कभी अच्छा फील नहीं करती लेकिन इस बीच जो लोग उन्हें प्यार और सपोर्ट करते है वो उन्हें याद दिलाते है कि वो अपने अंदर एक इंसान बना रही है।

इलियाना ने इस पोस्ट में लिखा- मुझे लगता है कि जब आप बच्चे को जन्म दे रही होती है तो बहुत से लोग आपके वेट पर कमेंट करते है पर जब आप डॉक्टर के पास चेकअप के लिए जाते है तो आपको मदद नहीं मिलती और आपको हर बार अपना वेट नापना पड़ता है और ये कन्टिन्यूसली आपके दिमाग में रहता है।

इलियाना ने आगे कहा- पिछले कुछ महीनों में मेरे शरीर में बदलाव आए है, ये मुझे पसंद है, ये बहुत मिरेकल, बेहतरीन और प्यारा सफर है र हां, मैं एक इंसान हूं और कुछ दिन ऐसे होते हैं जब मुझे अच्छा महसूस नहीं होता, लेकिन मेरे पास एक बहुत प्यारा सपोर्ट और लोग हैं।


Download Android App
Download iOS App



