इस दिन रिलीज होगी ‘The Sabarmati Report’, नए पोस्टर के साथ तारीख का हुआ ऐलान

Summary :

विक्रांत मैसी की ‘The Sabarmati Report’ को एक बार फिर नई रिलीज डेट मिल गई है। गुजरात के गोधरा में साबरमती एक्सप्रेस में आग लगने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर आधारित यह फिल्म 2 अगस्त 2024 को रिलीज़ होने वाली थी, लेकिन अब ताजा अपडेट में पता चला है कि फिल्म की रिलीज डेट को फिर से बदल दिया गया है। ’12वीं फेल’ के बाद विक्रांत मैसी जल्द ही फिल्म ‘The Sabarmati Report’ में नजर आने वाले हैं। सच्ची घटना से प्रेरित ये फिल्म लंबे समय से चर्चा में है। फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ को लेकर लोगों के बीच जबरदस्त बज…

विक्रांत मैसी की ‘The Sabarmati Report’ को एक बार फिर नई रिलीज डेट मिल गई है। गुजरात के गोधरा में साबरमती एक्सप्रेस में आग लगने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर आधारित यह फिल्म 2 अगस्त 2024 को रिलीज़ होने वाली थी, लेकिन अब ताजा अपडेट में पता चला है कि फिल्म की रिलीज डेट को फिर से बदल दिया गया है। ’12वीं फेल’ के बाद विक्रांत मैसी जल्द ही फिल्म ‘The Sabarmati Report’ में नजर आने वाले हैं। सच्ची घटना से प्रेरित ये फिल्म लंबे समय से चर्चा में है। फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ को लेकर लोगों के बीच जबरदस्त बज देखने को मिल रहा है।

  • विक्रांत मैसी की ‘द साबरमती रिपोर्ट’ को एक बार फिर नई रिलीज डेट मिल गई
  • सच्ची घटना से प्रेरित ये फिल्म लंबे समय से चर्चा में है। फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ को लेकर लोगों के बीच जबरदस्त बज देखने को मिल रहा है

‘द साबरमती रिपोर्ट’ इस दिन होगी रिलीज

विक्रांत मैसी की फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट‘ सच्ची घटना से प्रेरित है, जिसकी रिलीज डेट दूसरी बार भी बदल दी गई है। इसी बीच मेकर्स ने फिल्म की नई रिलीज डेट का भी खुलासा कर दिया है। अब ‘द साबरमती रिपोर्ट’ 15 नवंबर 2024 को रिलीज होगी। ‘सेक्टर 36′ और ’12वीं फेल’ में दमदार अभिनय कर चुके विक्रांत मैसी एक बार फिर से फिर से पर्दे पर धमाका करने के लिए तैयार हैं। इतना ही नहीं फिल्म दिवाली के बाद पर्दे पर दस्तक देने वाली है। बता दें कि फिल्म ‘सेक्टर 36′ और ’12वीं फेल’ की तरह ‘द साबरमती रिपोर्ट’ भी सच्ची घटना से प्रेरित है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vikrant Massey (@vikrantmassey)

द साबरमती रिपोर्ट से खुलेगा सच

विक्रांत मैसी की फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ की कहानी 27 फरवरी 2002 को गुजरात के गोधरा रेलवे स्टेशन के पास साबरमती एक्सप्रेस में घटी दुखद घटना पर आधारित है। बता दें कि इससे पहले ये फिल्म 3 मई, 2024 को रिलीज होने वाली थी। फिर 2 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी, लेकिन अब फिल्म की तीसरी बार रिलीज डेट बदलकर 15 नवंबर 2024 कर दी है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Raashii Khanna (@raashiikhanna)

विक्रांत मैसी संग पहली बार काम करेंगी ये एक्ट्रेस

बता दें कि ‘द साबरमती रिपोर्ट’ में विक्रांत मैसी के साथ पहली बार राशी खन्ना दिखाई देने वाली हैं। वहीं फिल्म में रिद्दी डोगरा भी लीड रोल में नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन रंजन चंदेल कर रहे हैं और शोभा कपूर, एकता कपूर, अमूल वी मोहन और अंशुल मोहन फिल्म के सह-निर्माता हैं।

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।