Theatre Release This Week: फरवरी का महीना कई मायनों में बेहद खास है, क्योंकि तीसरा हफ्ता शुरू हो चुका है और इस हफ्ते सिनेमाघरों में दर्शकों के लिए तीन बड़ी और अलग-अलग जॉनर की हिंदी फिल्में रिलीज हो रही हैं. रोमांस और कोर्टरूम ड्रामा से लेकर हिस्टोरिकल बैटल तक इस हफ्ते दर्शकों को सब कुछ मिलने वाला है. चाहे आप प्यार भरी कहानी देखना पसंद करें, सामाजिक मुद्दों पर आधारित फिल्में या इतिहास की रोमांचक लड़ाइयों की झलक, हर तरह की फिल्में आपको इस हफ्ते देखने को मिलने वाली है. तो चलिए एक नजर डाल लेते हैं उन फिल्मों पर जो इस हफ्ते सिनेमाघरों में दस्तक देंगी.
Veer Murarbaji: Battle Of Purandar – 19 फरवरी 2026

वीर मुरारबाजी: द बैटल ऑफ पुरंदर एक हिस्टोरिकल ड्रामा है, जो साल 1665 में सेट है. फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे बहादुर मुरारबाजी देशपांडे ने अपने 700 एलीट मराठा सैनिकों के साथ दिलेर खान से लड़ाई लड़ी. भाऊसाहेब अरेकर ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है, वहीं अगर इसकी स्टारकास्ट की बात करें तो फिल्म में अंकित मोहन, सौरभ राज जैन, संतोष जुवेकर, तनिषा, अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया, सज्जाद डेलाफ्रूज़, हरीश दुधाड़े और इलाक्षी मोरे जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं. फिल्म 19 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है और इतिहास पर आधारित फिल्म देखने वाले लोगों के लिए एकदम परफेक्ट है.
Do Deewane Sheher Me – 20 फरवरी 2026

सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर स्टारर दो दीवाने सहर में एक इम्परफेक्ट कपल की परफेक्ट लव स्टोरी है. इस फिल्म में आपको देखने को मिलेगा कि कैसे दो अलग-अलग लोग, एक अपने प्रोनंसिएशन में दिक्कत वाला और दूसरा दुनिया बदलने का सपना देखने वाला, अपने अलग-अलग रास्ते पर चलते हुए प्यार में पड़ जाते हैं. जी स्टूडियोज, रेनकॉर्प मीडिया और भंसाली प्रोडक्शंस के बैनर तले बनने वाली ये फिल्म 20 फरवरी 2026 को थिएटर्स में रिलीज होगी. इस फिल्म के मेकर्स का कहना है कि, “हर लव स्टोरी परफेक्ट नहीं होती, कुछ इस शहर जैसी खूबसूरत भी होती हैं! ”
Assi– 20 फरवरी 2026

तापसी पन्नू काफी समय के बाद एक बार फिर काला कोट पहनकर कोर्टरूम में आने वाली हैं. अस्सी फिल्म देश में बढ़ते रेप मामलों पर खास तौर पर कोशनी डालने वाली है और महिलाओं के अधिकारों के लिए लड़ाई इसमें देखने को मिलने वाली है. फिल्म में तापसी के अलावा कनी कुसरुति, रेवती, मनोज पाहवा, कुमुद मिश्रा, मोहम्मद जीशान अय्यूब, नसीरुद्दीन शाह, सुप्रिया पाठक और सीमा पाहवा नजर आने वाले हैं. यह कोर्टरूम ड्रामा भी 20 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी और इसकी नई कहानी भी दर्शकों को काफी चीजों के बारे में सोचने पर मजबूर कर देगी.
Read More: Hina Khan बनने वाली हैं मां? मुनव्वर फारूकी के शो में एक्ट्रेस ने किया खुलासा























