90 के दशक में बॉलीवुड पर राज करने वाली आयशा जुल्का अब काफी बदल चुकीं हैं। आयशा को पहचान पाना हुआ बेहद मुश्किल काम सालों पहले बॉलीवुड के गलियारो से दूर हो चुकी आयशा जुल्का एक बिजनेस महिला बन चुकी हैं और पति के साथ कदम से कदम मिलाते हुए अपनी जिम्मेदारियों में बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रही हैं।
आपको बता दें कि आयशा जुल्का इस समय लाइमलाइट से बिल्कुल दूर हो चुकी हैं लेकिन 90 के दौर में वह कुछ अलग हट कर ही थी । उस समय आयशा काफी लोगों के दिलों की धड़कन थी। जरा जो जीता वहीं सिंकदर की अंजलि को यदि आप याद करते हैं तो जो इस फिल्म में आमिर खान की बचपन की दोस्त होती है और अंदर ही अंदर वह उसे पसंद करने लगती है इस रोल में आयशा जुल्का आज तक भी लाखों दिलों की धड़कन बनी हुई है।
जबकि आयशा ने उस समय पर बॉलीवुड को अलविदा कह गयी जब उनका कैरियर काफी ऊचंार्ईयों को छूने के मुकाम पर था। दरअसल हुआ कुछ यूं कि आयशा को अपनी निजी जिंदगी की खातिर अपने कैरियर को कुर्बान करना पड़ा और दर्शकों को अपनी सबसे पसंदीदा एक्टे्रस को बॉलीवुड से बाए-बाए कहना पड़ा।
आयशा ने 2003 में कंस्ट्रक्शन टाइकून समीर वाशी से शादी कर ली थी और आज के समय में वह एक बहुत अच्छी बिजनेस वुमन बन चुकी हैं। वो पति के साथ कंस्ट्रक्शन स्पा और अपनी खुद की क्लोदिंग लाइन जैसे कई बिजनेस संभाल रही हैं। इस बात में कोई दोराए नहीं कि आयशा एक बहुत जबरदस्त अभिनेत्री थीं मगर बला की खूबसूरत भी थी।

आयशा की फिल्मों में अक्षय कुमार का नाम भी खूब जुड़ा है इन दोनों की जोडिय़ों के खूब चर्चा हुई है यदि सूत्रो की माने तो आयशा अक्षय कुमार को लेकर बहुत सीरियस थी हांलाकि उस समय अक्षय इस रिलेशनशिप के लिए तैयार ही नहीं थे।
कुछ समय बाद ही दोनों एक दूसरे से अलग हो गए। आपको बता दें कि 11 साल की उम्र में आयशा ने अपने फिल्मी कैरियर की शुरूआत कि वहीं इस अभिनेत्री ने आमिर से लेकर अक्षय के अलावा भी कई बड़ी हस्तियों के साथ काम किया। आयशा जुल्का ने 90 के दशक में लोगों की दिलों की धड़कन बन उनका दिल जीत लिया।


Download Android App
Download iOS App









