जयपुर : राजस्थान के जैसलमेर जिले से लगती भारत-पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने दिवाली का त्योहार उत्साह के साथ मनाया। इस दौरान दोनों देशों के जवानों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी। बल के जवानों ने सीमा से सटी चौकियों पर रोशनी कर दिवाली मनाई तथा कई जगहों पर दोनों देशों के जवानों ने मिठाई का आदान प्रदान किया तथा दीवाली की शुभकामनाएं दी गई।
मौके पहले बल के जवानों ने पाकिस्तानी रेंजर्स को मिठाई दी, इस पर पाकिस्तानी रेंजर्स ने भी मुबारकबाद देते हुए मिठाई के डिब्बे दिए। इस अवसर पर बल के सीमांत मुख्यालय सहित सभी जगहों पर बल के अधिकारियों एवं जवानों तथा उनके परिवारों ने खुशी का त्योहार दिवाली बड़े उत्साह के साथ मनाया।


Download Android App
Download iOS App



