इस साल में एक के बाद एक शादियाँ हुई। किसी ने लव मैरिज की तो किसी ने अरेंज। अब इतनी सारी शादियाँ हुई है तो आज का दिन तो इन सब कपल्स के लिए बहुत ही ख़ास होने वाला है। आज इन सभी सितारों के लिए पहला करवाचौथ है। इस दिन सभी शादीशुदा महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं और चांद को देखकर ही अपना व्रत खोलती हैं। हाल ही में शादी के बंधन में बंधी एक्ट्रेसेस के लिए ये पहला करवाचौथ है। इन्होंने अपने पति की लंबी उम्र के लिए पहली बार व्रत रखा है। ऐसे में फैंस की निगाहें भी इन्हीं के ऊपर टिकी हुई हैं। तो चलिए जानते हैं आज किसका है पहला करवाचौथ है।
काजल अग्रवाल
बॉलीवुड और साउथ इंडियन इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस काजल अग्रवाल हाल ही में 30 अक्तूबर को बिजनेसमैन गौतम किचलू के साथ शादी के बंधन में बंधी हैं। ऐसे में इस साल काजल अपना पहला करवाचौथ मना रही हैं। उनके फैंस की निगाहें जिस तरह से उनकी शादी पर टिकी हुई थी उसी तरह से उनके पहले करवाचौथ पर भी टिकी हुई है।

नेहा कक्कड़
बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ ने अपनी शादी की खबर से सभी को चौंका दिया था। नेहा सिंगर रोहनप्रीत सिंह के साथ 24 अक्तूबर को शादी के बंधन में बंधी थीं। नेहा की शादी के बाद उनका पहला करवाचौथ है। नेहा की फैनफॉलोइंग काफी है जिसके चलते उनके फैंस की निगाहें भी इस बार उनके करवाचौथ पर है।

मिहीका बजाज
काजल अग्रवाल और नेहा कक्कड़ से पहले सबसे ज्यादा सुर्खियों में रही थी मिहीका बजाज और राणा दग्गुबती की शादी। दोनों 8 अगस्त को शादी के बंधन में बंधे थे। राणा और मिहीका का भी इस बार पहला करवाचौथ है। तो सभी की निगाहें इस बार मिहीका पर भी टिकी हुई हैं कि वो किस तरह से इस दिन को मनाने वाली हैं।

प्राची तेहलान
टीवी एक्ट्रेस प्राची तेहलान ने लॉकडाउन में शादी की थीं। प्राची भी इस साल पहली बार करवाचौथ का व्रत रख रही हैं। ऐसे में उनके हस्बैंड ने खुद उनके हाथो पर बड़ी ही प्यार से मेहँदी लगाई है।

पूजा बनर्जी
पूजा बनर्जी ने लॉकडाउन के बीच शादी करके सभी को चौंका दिया था। हाल ही में पूजा ने बच्चे को भी जन्म दिया है। पूजा ने अपने ब्वॉयफ्रेंड कुणाल वर्मा से अप्रैल में कोर्ट मैरिज की थी। इस साल पूजा का करवाचौथ खास होने वाला है क्योंकि पति और बेटे के साथ उनका पहला करवाचौथ है।



Download Android App
Download iOS App



