साल 2020 में बॉक्स ऑफिस पर होंगे ये 5 बड़े क्लैश, इन बहुप्रतीक्षित फिल्मों में होगी भिड़ंत

Summary :

अगले साल दर्शकों को बॉक्स ऑफिस पर कई बड़े धमाकेदार क्लैश देखने को मिलेंगे। बॉक्स ऑफिस पर कई बहुप्रतीक्षित फ़िल्में रिलीज़ होने जा रही है और फैंस देखेंगे जोरदार टक्कर।

साल 2019 अपने अंतिम पड़ाव पर है और हर कोई नए साल के वेलकम की तैयारी में जुटा है।  बॉलीवुड ने भी नए साल को सेलिब्रेट करने की तैयारी कर ली है और अगले साल दर्शकों को बॉक्स ऑफिस पर कई बड़े धमाकेदार क्लैश देखने को मिलेंगे। बॉक्स ऑफिस पर कई बहुप्रतीक्षित फ़िल्में रिलीज़ होने जा रही है और फैंस देखेंगे जोरदार टक्कर। 
छपाक VS तानाजी – द अनसंग वारियर : 

नए साल पर सबसे पहले 10 जनवरी को बॉक्स पर दीपिका पादुकोण की ‘छपाक’ और अजय देवगन की ‘तानाजी’ रिलीज़ होने जा रही है। दोनों फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर बड़ी भिड़ंत देखने को मिलेगी। 
मलंग VS लव आजकल – 2 : 

साल 2020 वैलेंटाइन के मौके पर कार्तिक आर्यन और सारा अली खान स्टारर ‘लव आजकल – 2’ और आदित्य रॉय कपूर – दिशा पटानी स्टारर ‘मलंग’ के बीच टक्कर देखने को मिलेगी।  दोनों फ़िल्में काफी सुर्खियां बटोर रही है। 
पंगा VS स्ट्रीट डांसर – 3 : 

अकेले अपने दम पर फ़िल्में चलाने के लिए मशहूर कंगना रनौत अगले साल अपनी फिल्म ‘पंगा’ से बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने जा रही है वहीं उनको कड़ी टक्कर देने के लिए सामने होंगे ‘स्ट्रीट डांसर – 3’ के साथ वरुण धवन। 
भूत पार्ट वन – द हॉन्टेड शिप VS शुभ मंगल ज्यादा सावधान : 

साल 2019 में बेस्ट एक्टर का अवार्ड शेयर करने वाले आयुष्मान खुराना और विक्की कौशल आने वाले साल में बॉक्स ऑफिस पर आमने सामने होंगे।  बॉलीवुड के हिट मशीन आयुष्मान की फिल्म ‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’ को विक्की कौशल अपनी पहली हॉन्टेड फिल्म भूत पार्ट वन – द हॉन्टेड शिप से टक्कर देंगे। 
राधे VS लक्ष्मी बम : 

ये बेशक अगले साल की सबसे बड़ी बॉक्स ऑफिस भिड़ंत बन सकती है। सलमान खान की फिल्म राधे – योर मोस्ट वांटेड भाई और अक्षय कुमार की ‘लक्ष्मी बम’ साल 2020 में ईद के मौके पर रिलीज़ हो रही है। 

Ujjwal Jain