आये दिन छोटे परदे पर कोई न कोई रियलिटी शो नए विवाद के लिए सुर्खियां बटोरता नजर आता है। शो की टीआरपी और कॉम्पिटिशन के चलते कई बार शो के जजों को कुछ ऐसा करना पड़ जाता है कि टीआरपी तो मिल जाती है पर बाद उन्हें खुद भी ट्रोल होना पड़ता है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही जजों के बारे में बता रहे है , जिन्हे शो के सेट पर अपने अटपटे बेहेवियर के लिए खुद ट्रोल होना पड़ा है।
नेहा धूपिया :

बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया इन दिनों एमटीवी के शो रोडीज़ में बतौर जज नजर आ रही है। हाल ही में रिलेशनशिप के मुद्दे पर उन्होंने एक कंटेस्टेंट को खूब खरी खोटी सुनाई। उनके ये अंदाज यूजर्स को खास पसंद नहीं आया और उन्हें सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया गया।
सलमान खान :

सलमान खान लगातार कई सीजन से टीवी जगत के सबसे विवादित रियलिटी शो बिग बॉस को होस्ट कर रहे है। शो में कई बार वो कन्टेस्टेंटों की निजी जिंदगी पर सवाल खड़ा कर देते है। हाल ही में खत्म हुए बिग बॉस सीजन 13 में पारस छाबड़ा और अरहान खान के रिलेशनशिप मुद्दों पर गुस्सा करने की वजह से सलमान खान भी काफी ट्रोल हुए है।
नेहा कक्कड़ :

मशहूर बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ बीते दिनों इंडियन आइडल में बतौर जज नजर आयी। शो के सेट पर कई बार वो अपने इमोशंस पर काबू नहीं रख पायी और रोने लगी। उनके बार बार इस तरह रोने से सोशल मीडिया पर उनका काफी मजाक भी उड़ाया गया।
करण जौहर :

मशहूर निर्माता – निर्देशक करण जौहर भी अपने चैट शो कॉफी विद करण को लेकर कई बार विवादों में रहते हैं। बीते दिनों हार्दिक पंड्या और केएल राहुल के इंटरव्यू के बाद हुए विवाद को लेकर करण जौहर को ट्रोल किया गया था।
हिमेश रेशमिया :

मशहूर सिंगर और म्यूजिक कंपोजर हिमेश रेशमिया कई सिंगिंग रियलिटी शो को जज कर चुके है है। सारे गा मा पा शो के दौरान उन्होंने एक कंटेस्टेंट को कहा – ‘ मैं तेरे घर रोटी देखना चाहता हूं , स्ट्रगल नहीं। ‘ इस कमेंट की वजह से हिमेश को काफी ट्रोल किया गया था।
पापोन :

सिंगिंग रियलिटी शो वौइस् इंडिया किड्स के दौरान पापोन ने बतौर जज एक कंटेस्टेंट लड़की को चेहरे पर किस कर लिया। नेशनल टीवी पर इस हरकत के लिए उनपर सेक्सुअल असाल्ट का केस दर्ज कर लिया गया था पर उनकी इज्जत की भी खूब फजीहत हुई थी।
शिल्पा शेट्टी :

सुपर डांसर शो के दौरान बतौर जज शिल्पा शेट्टी की सेट पर फूट-फूटकर रो पड़ी थी। शिल्पा के रोने को यूजर्स ने सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया और उन्हें ओवर एक्टिंग न करने की सलाह तक दे डाली थी।


Download Android App
Download iOS App



