पाकिस्तानी मॉडल और अभिनेत्री वीना मलिक ने अपने पति से असद खट्टक से तलाक ले लिया है। वीना और असद की शादी साल 2013 में हुई थी। असद दुबई बेस्ट बिजनेसमैन हैं। अपने तलाक के बारे में वीना का कहना था कि उनके लिए यह सब करना बहुत असान नहीं था।
वीना का कहना है कि यह मेरे लिए भी उतना ही मुश्किल था जितना कि दूसरा किसी महिला के लिए होता जिसके बच्चे हैं।वीना ने कहा कि मुझे यह शादी सिर्फ अपने लिए नहीं अपने बच्चों के लिए भी तोड़नी पड़ी। जो माहौल मेरे पति ने बनाया हुआ था उसमें मेरे बच्चे नॉर्मल जिंदगी नहीं जी पाते।
अपने पति के बारे में बात करते हुए वीना ने कहा कि यह सब उसी दिन शुरू हो गया था जिस दिन हमारी शादी हुई शादी से पहले सब कुछ सुहाना था। हमारी अरेंज मैरिज थी।असद को मेरे पापा ने मेरे लिए पसंद किया था और मैं अपने पापा के इस फैसले से बहुत ज्यादा खुश थी।
असद कामयाब, हैंडसम, लविंग और केयरिंग थे, लेकिन हमारी शादी होते ही सब कुछ बदल गया। मैंने शादी के बाद जो अपनी जिंदगी सोची थी वो सब बदल गया असद में मैं एक नए इंसान को देख रही थी। जल्द ही सब कुछ बहुत खराब हो गया जिससे मैं यह सोचने लगी कि असद ने मुझसे शादी क्यों की।
वीना ने बताया कि शादी वाले दिन ही उनके जुल्म शुरू हो गए थे। असद ने मुझे कहा कि मैं खुद घर से बाहर नहीं जा सकती। उन्होंने मुझे कहा कि खाना बनाने और सफाई करने से लेकर घर का सारा काम मुझे करना है। मेरा सपना था कि एक दिन मेरा खुद का घर हो जिसे मैं चलाऊ इसलिए मैंने उनकी सारी बातें आसानी स मान लीं।
हमारे दो बच्चे होने के बाद भी नहीं बदले असद हमारे बीच हालात खराब होते जा रहे थे। वो मुझपर बिना किसी बात के चिल्लाते और गाली देते थे। मुझे लगा कि हमारे बच्चे के आने के बाद हमारे बीच चीजें ठीक हो जाएंगी इसलिए जब मैं प्रेग्नेंट हुई तब मैं बहुत खुश थी।
लेकिन मैं उस समय हैरान रह गई जब मेरे पति ने कहा कि उन्हें बच्चा नहीं चाहिए लेकिन जब मैंने अबॉर्शन करवाने से मना कर दिया तब उनके पास कोई रास्ता नहीं बचा और हमारे बेटे अबराम का जन्म हुआ। जल्द ही मेरी बेटी अमाल का भी जन्म हुआ लेकिन इसके बाद भी कुछ नहीं बदला। मैंने अपने पापा को यह सब समझाने की कोशिश की लेकिन हर पिता की तरह उन्होंने मुझे कहा कि सब ठीक हो जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
वीना ने कहा कि असद ने उनके साथ मर पिट भी शुरू कर दी थी। उन्होंने कहा कि उनका बेटा बड़ा हो रहा था और अपनी मां को गाली देते हुए सुनते देख कर था इतनी लड़ाई रोजना इसलिए वीना ने तलाक लेने का फैसला लिया था।


Download Android App
Download iOS App










