अपने जमाने के सुपरस्टार सुनील शेट्टी एक जबरदस्त एक्शन हीरो माने जाते हैं। भारत के अर्नोल्ड के रूप में जाने जाने वाले सुनील शेट्टीने बॉलीवुड में लगभग 110 फिल्मों मेंं काम किया है। जबकि इस समय वह फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना चुके हैं। उनकी एक्टिंग के लाखों लोग दीवाने हैं। क्योंकि उनकी एक्टिंग सबसे हट कर है। सुनील शेट्टी का जन्म 11 अगस्त 1961 को हुआ था। आपको बता दें कि सुनील शेट्टी न केवल एक बेहतरीन अभिनेता है बल्कि एक सफल व्ययसाय भी चलाते हैं।
सुनील शेट्टी फिल्मों में काम ना करते हुए भी अपनी जिंदगी में कामयाब है
जानकारी के लिए बता दें कि सुनील शेट्टी होटल मैनेजमेंट में डिग्री हासिल करने वाले मुंबई के पॉश इलाके में एच 20 नाम से बार और रेस्टोरेंट चलाते हैं। इंग्लिश फिल्म ‘डोंट स्टॉप ड्रीमिंग’ में काम कर चुके सुनील शेट्टी का न केवल मुंबई में बल्कि दक्षिण भारत में भी रेस्टोरेंट हैं।
इसकेअलावा उनका अपना बुटीक भी है। उनकी कंपनियों की लिस्ट यही खत्म नहीं हो जाती है। वह पॉपकॉर्न एंटरटेनमेंट नाम से प्रोडक्शन हाउस भी चलाते हैं।
वैसे बात आज कल के समय की बात की जाए तो सुनील फिल्मों को लेकर इतना चर्चा में नहीं है लेकिन वह अपने एक सफल व्यवसाय में हर साल 100 करोड़ रुपए से भी ज्यादा की कमाई करते हैं उनके पास खुद के रेस्टोरेंट्स हैं। कर्नाटक के उडूपी में सुनील शेट्टी का रेस्टोरेंट हैं।
जिसमें बढ़िया दक्षिण भारतीय व्यंजनों के अलावा पंजाबी खाना भी मिलता है, खुद सुनील शेट्टी तुलु मूल के कर्नाटक निवासी हैं। सुनील शेट्टी की वैसे तो हर एक फिल्म ही हिट हुई थी लेकिन इनकी सबसे पहली फिल्म 1992 में रिलीज हुई बलवान फिल्म सुर्खियों में बनी हुई थी।
वहीं सुनील सुनील शेट्टी की अन्य फिल्म दिलवाले और गोपी किशन की सफलता ने सुनील को उनकी जिंदगी में जैसे की एक नयी सफलता हासिल कर दी हो जिसके चलते वह आसमान की बुलंदियों को छू गए। आपको बता दें कि सिर्फ सुनील सुनील शेट्टी ही पहले ऐेसे अभिनेता हैं जिनके पास किकबॉक्सिंग में ब्लैक बेल्ट है।
सुनील शेट्टी बॉलीवुड और खेलों में इस कदर मदहोश हैं कि उन्होंने बहुत से फिल्म स्टार्स के साथ सेलेब्रिटी क्रिकेट लीग की टीम ही खरीद डाली और वह खुद ही इस टीम के कप्तान भी हैं। सुनील शेट्टी का एच20 नाम का एक रेस्टोरेंट मुंबई में पोश इलाके में स्थापित है और वह काफी प्रसिद्घ भी है उनके बार में मिलने वाली लॉन्ग आईलैंड टी भी बहुत प्रसिद्घ है।
सुनील शेट्टी की सालान सैलरी की बात की जाए तो यह अपने करोबार से ही एक अरब रुपए तक कमा लेते हैं। सुनील शेट्टी को बॉलीवुड में बिजनेस कल्चर लाने का श्रेय दिया जाता है।


Download Android App
Download iOS App











