प्यार वो खूबसूरत अहसास है जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। इसे केवल महसूस किया जा सकता है। लेकिन टीवी जगत के कुछ ऐसे कपल्स भी हैं जिनकी जोड़ी को देखकर आप यह कहे बिना नहीं रह पाएंगे कि प्यार सच में अंधा होता है। आज हम आपको ऐसे कुछ टीवी सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके दिल पर जब प्यार दस्तक दी तो उन्होंने उम्र की सीमाओं को भी प्याग दिया और अपने प्यार को जीवन साथी बनाया। तो चालिए आपको बताते हैं टीवी स्टार्स की उन जोडिय़ों के बारे में जिनकी उम्र अपने पत्तियों से ज्यादा है।
1.कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह
TV Industry के सबसे फेमस कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक ने गुपचुप तरीके से 2013 में शादी कर ली थी उन दोनों की उम्र में 12 साल का अंतर है जहां कश्मीरा 45 साल की है वही कृष्णा की उम्र केवल 33 साल है।
2.जय भानुशाली और माही विज
रियलिटी शो को काफी लंबे समय से होस्ट करने वाले जय भानुशाली और माही की पहली मुलाकात 2011 में पार्टी में हुई थी और उनकी यह मुलाकात उनकी जिंदगी की सबसे महत्वपूर्ण साबित हुई। बता दें कि 2011 में दोनों ने एक-दूसरे को पति पत्नी भी मान लिया था। जय की 32 साल के हैं जबकि माही 34 साल की है।
3.करणवीर बोहरा और टीजे सिद्धू
TV Industry में नागिन 2 और कबूल है में नजर आने वाले करणवीर बोहरा ने कैनेडियन एक्ट्रेस टीजे सिद्धू से शादी की है करण की उम्र 34 वर्ष है वहीं टीजे सिद्धू की उम्र 36 वर्ष है।
4.गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी
गुरमीत और देबिना ने एक दूसरे को अपना हमसफ़र स्वीकार कर लिया हालांकि गुरमीत से उनकी पत्नी की उम्र ज्यादा है गुरमीत 32 वर्ष के हैं वही देबिना 35 साल की है।
5.करण पटेल और अंकिता भार्गव
ये है मोहब्बतें से चर्चा में आने वाले करण पटेल ने 3साल बड़ी अंकिता भार्गव को अपना जीवन साथी बनाया करण 33 साल के हैं। जबकि उनकी पत्नी अंकिता भार्गव 36 साल की हैं।
6.अभिनव शुक्ला और रुबीना दिलैक
टीवी सीरियल छोटी बहू से हिट होने वाली यह मशहूर जोड़ी अभिनव शुक्ला 35 साल के है और रूबीना दिलैक 28 साल के है इन दोनों कपल में 7 साल का अंतर है।
7.गौतम रोडे और पंखुरी अवस्थी
टीवी जगत के स्टार गौतम रोडे और पंखुरी अवस्थी की उम्र में काफी ज्यादा फर्क है। गौतम की उम्र 40 साल है वहीं पंखुरी सिर्फ 27 साल की है।
8.कृतिका सेंगर और निकितिन धीर
टीवी सीरियल में अपनी अलग पहचान बनाने वाली कृतिका अपने पति निकितिन सतीश से 7 उम्र में साल बड़ी है। कृतिका 30 साल की है।


Download Android App
Download iOS App












