वैसे तो सब ही रोज नहाते है लेकिन अगर कोई एक दिन ना नहाये तो ऐसे लगता है जैसे पता नहीं कितने दिनों से नहीं नहाये। ऐसे में अगर लड़कियां 3 से 4 दिन तक अपने बाल नहीं धोती तो ऐसा लगता है जैसे पता नहीं कब से ना नहाई हो। लेकिन पर्दे पर किरदार निभाने वाले कलाकार खुद को अपने रोल के मुताबिक उस लेवल पर ले जाने के लिए अपने आप को टॉर्चर करते हैं, और बनते है एक सुपरस्टार। जी, हां बॉलीवुड के कई स्टार फिल्मों के रोल के लिए खुद के साथ कितने तरह के एक्सपेरिमेंट करते हैं, जिसके बाद कही जाकर वो कामयाब होते है। ये फिल्मों में तो कामयाब हो जाते हैं लेकिन खुद को परेशानियों में डाल लेते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ कलाकारों के बारे में..
फिल्म अधूरी कहानी में राजकुमार राव को एक गरीब आदमी का रोल मिला था। जिसके लिए पर्दे पर राव सच में गरीब दिखाई दे, इसके लिए राजकुमार 1 महीने तक नहीं नहाये थे।
– आलिया भट्ट और विद्या बालन
आलिया भट्ट को उड़ता पंजाब में एक बिहारिन मजदूर के लुक में आना था। इसके लिए आलिया ने 20 दिनों तक अपने बाल नहीं धोए थे। वही, विद्या बालन ने भी अपनी फिल्म कहानी 2 के लिए ऐसा ही किया था। विद्या ने 20 दिनों तक अपने बालों को शैंपू और कंडीशनर से दूर रखा था।
फिल्म ओमकारा में लंगड़ा त्यागी का किरदार निभाने के लिए सैफ अली खान ने 15 दिनों तक ब्रश नहीं किया था।
– आमिर खान
मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर अपने रोल के लिए खुद के साथ कुछ भी कर लेते हैं। आमिर पीके की शूटिंग के दौरान रोजाना 100 पान चबाते थे। इतना ही नहीं भोजपुरी भाषा को समझने के लिए उन्होंने कई महीने तक भोजपुरी भाषा में ही लोगों से बात की थी।
फिल्म गुजारिश में ऋतिक को एक्स मैजिशियन का किरदार निभाना था जो चलने फिरने में नाकाबिल है। इसके लिए ऋतिक दिन में ज्यादातर समय व्हील चेयर पर रहते थे और इस तरह काम करते थे जैसे उनके हाथ पैर काम नहीं कर रहे हैं।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App









