कोरोना महामारी के दौरान देश में लागू हुए लॉकडाउन में आम जनता से लेकर बॉलीवुड कलाकार भी अपने घरों के अंदर ही कैद रहे। अब देशभर में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू होने के बाद और धीरे-धीरे वापस चीजें पटरी पर लौटने पर सभी लोगों की तरह स्टार्स भी अब अपनी शूटिंग पर वापस आ रहे है। इस बीच बॉलीवुड सितारों की भी लंबी लिस्ट तैयार हो गई है,जो गोवा की सैर करने निकल रहे हैं। ऐसे में जहां लॉकडाउन के बाद सारा अली खान ने अपना बर्थडे गोवा में मनाया तो वहीं दीपिका पादुकोण भी अपनी शूटिंग के लिए गोवा के लिए उड़ान भर चुकी हैं। तो आइए एक नजर डाल लेते हैं ऐसे ही कुछ सितारों पर जो इस टाइम गोवा में जमकर मस्ती कर रहे हैं।

गोवा में नताशा और वरुण धवन
लॉकडाउन खत्म हो जाने के बाद एक्टर वरुण धवन भी अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ गोवा की उड़ान भरी। इस बीच वरुण ने नताशा के साथ अपने इस हॉलिडे की कुछ फोटोज भी शेयर की। आपको बता दें,ये कपल इस साल शादी के बंधन में बंधने वाला था,परंतु कोरोना कहर को देखते हुए शादी आगे पोस्टपोन कर दी गई।

दीपिका पादुकोण ने भी की गोवा की सैर
अब धीरे-धीरे सभी चीजें नॉर्मल होने के बाद फिल्मों की शूटिंग को भी शुरू कर दिया गया है। ऐसे में इस महीने के शुरू होने पर ही दीपिका पादुकोण शकुन बत्रा की अनटाइटल्ड फिल्म की शूटिंग के लिए एक्ट्रेस गोवा पहुंची हैं। बता दें इस फिल्म की शूटिंग पहले श्रीलंका में होनी थी,जो कोरोना वायरस के कारण अब गोवा में की जा रही है। इस फिल्म में दीपिका के अलावा सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे भी नजर आने वाले हैं।

करण जौहर ने भी गोवा के लिए किये बैग पैक
कई महीने घर में पैक रहने के बाद करण जौहर भी गोवा की सैर करने निकल गए हैं। इस दौरान करण के साथ दोनों बच्चे और मां हीरू जौहर भी दिखीं। खबर है कि करण जौहर गोवा अपने काम के सिलसिले में पहुंचे हैं। हालांकि उनका ये बिजनस डेस्टिनेशन जहां तक है अब उनके लिए पसंदीदा हॉलिडे जगह भी बनता नजर आ रहा है।

सारा अली खान पहुंची गोवा
पिछले दिनों सारा अली खान अपना 25 वां बर्थडे सेलिब्रेट करने गोवा के लिए रवाना हुई थीं। गोवा में सारा अपने भाई इब्राहिम अली खान के साथ गई थीं। अपने इस ट्रिप की कुछ मनमोहक तस्वीरें सारा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी। वैसे कहा जा रहा है कि सारा अक्टूबर के महीने में अपनी फिल्म अतरंगी रे की शूटिंग पर वापस आएंगी।

ईशान और अनन्या पांडे
बीते दिनों ईशान खट्टर और अनन्या पांडे को भी गोवा के लिए रवाना होते हुए एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। दरअसल ईशान और अनन्या अपनी आगामी फिल्म खाली पीली के प्रमोशन के लिए गोवा पहुंचे हैं। दोनों ने अपनी आउटिंग की कुछ तस्वीरें फैंस के साथ साझा की है।



Download Android App
Download iOS App



