एक बार फिर बड़े पर्दे पर यह तीन सुपरहिट जोड़ियां मचाएगी धमाल

Summary :

NULL

आपको हम एक ऐसी चीज बताने जा रहें है जिसे सुनकर आपके चेहरे पर फिर से मुस्कान आ जाएगी। जी हां ऐसी तीन सुपरहिट जोडिय़ां जो कि आपकी पसंदीदा हो सकती है एक बार फिर बड़े पर्दे पर नजर आएंगी। तो चालिए आपको बताते हैं कि कौन सी हैं वह तीन जोडिय़ां। सबसे पहले जो जोड़ी है।

संजय दत्त और श्रीदेवी

बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता संजय दत्त और रूप की रानी श्रीदेवी की जोड़ी 25 साल बाद बड़े पर्दे पर एक बार फिर धूम मचाएगी। निर्देशक अभिषेक बर्मन ने अपनी अगली फिल्म के लिए संजय दत्त और रूप की रानी श्रीदेवी को चुना है।

दोनों पिछली बार 1983 की थ्रिलर फिल्म ‘गुमराह’ में साथ दिखे थे। और अब 25 साल बाद यह जोड़ी एक साथ देखी जा सकती है। इस फिल्म से जुड़ी एक और खास बात संजय दत्त और श्रीदेवी के साथ वरुण धवन, आलिया भट्ट और सोनाक्षी सिन्हा की तिकड़ी भी देखने को मिलेगी।

अजय देवगन और काजोल

अजय देवगन हाल ही में उनकी आने वाली फिल्म गोलमाल अगेन की शूटिंग में व्यस्त हैं। वह इस फिल्म के लिए कुछ भी नहीं छोडऩा चाहते इसलिए कड़ी मेहनत के साथ तैयारी में लगे हुए हैं। आपको बता दें कि गोलमाल अगेन में काजोल और अजय देवगन गाने में एक साथ नजर आएंगे।

 

 

श्रद्धा कपूर और फरहान अख्तर

फरहान अख्तर और श्रद्धा कपूर रॉक ऑन 2 में साथ नजर आए थे ,लेकिन इस फिल्म में इन दोनों का प्रदर्शन इतना अच्छा नहीं था लेकिन उसके बाद भी दोनों की जोड़ी सुर्खियों में लगातार बनी हुई थी। ऐसा भी कहा जा रहा था कि यह दोनों रिलेशनशिप में हैं।

अब फरहान अपने होम प्रोडक्शन की अगली मूवी में श्रद्धा को लेने की सोच रही हैं। फिल्म को लेकर जल्दी अनाउंसमेंट किया जाएगा। हालांकि श्रद्धा और फरहान के रिश्ते को लेकर कई कहानियां सामने आई है लेकिन दोनों ने हमेशा उन्हें गलत बताया है।

Desk Team