जहाँ एक ओर बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अजय देवगन को पूरे बी-टाउन में किसी पहचान की ज़रूरत नहीं है, वही ऐसा कौन-सा वह एक्टर हैं जो उन्हें टक्कर देने में सक्षम हो पाया हैं। उस शख्स या एक्टर का नाम हैं दीपक डोबरियाल।
दीपक डोबरियाल का जन्म 1 सितम्बर 1975 को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में हुआ था इनका जीवन काफी साधारण रूप से गुज़रा हैं। दीपक जब पांच साल के थे तो उनका परिवार दिल्ली शिफ्ट हो गया था। बात करे इनकी शुरुआती शिक्षा कि तो, दीपक की पढ़ाई बेगमपुर के एक सरकारी स्कूल में हुई है।

लेकिन दीपक को शुरू से ही एक्टिंग का बेहद शौक था और एक्टिंग के शौकीन दीपक ने अपने कॅरियर की शुरुआत थिएटर ज्वाइन करके की थी। दीपक ने अरविंद गौड़ के निर्देशन में साल 1994 से एक्टिंग करना शुरू किया जोकि उनकी ज़िन्दगी में एक्टिंग को बढ़ावा देने में कारगर रहा। दीपक ने जल्द ही अपनी एक्टिंग से सभी को प्रभावित कर लिया था और कामियाबी की सीढी को चढ़ते चले गए।
दीपक द्वारा किए गए नाटक

बात करे दीपक द्वारा किए गए नाटक कि तो, दीपक ने ‘तुगलक’, ‘अंधा युग’, ‘फाइनल सॉल्युशन’, ‘रक्त कल्याण’, ‘कोर्ट मार्शल’ जैसे कई नाटकों के जरिए अपनी एक्टिंग प्रतिभा को सब के सामने रखा जिसने इनकी एक्टिंग प्रतिशीलता को बखूबी दिखाया। उनके हर किरदार को दर्शकों का खूब प्यार मिला।
लेकिन दीपक के पिता कभी नहीं चाहते थे कि वे एक्टिंग की दुनिया में कदम बढ़ाए। जब दीपक ने पिता के सामने अपनी एक्टिंग करने की इच्छा जाहिर की थी तो उनके पिता ने साफ इनकार कर दिया था। इसके बाद दीपक के एक अंकल ने उनके पिता को समझाया और एक्टिंग की दुनिया में जाने के लिए आख़िरकार राजी किया।

दीपक ने अपने थिएटर के बाद बॉलीवुड में कदम रखा और शुरुआती दौर में कई छोटे-छोटे किरदार निभाए। वे ‘दिल है तुम्हारा’, ‘मकबूल’, ‘ओंकारा’ जैसी फिल्मों में छोटे किरदार करते नज़र आये थे। इसके बाद जब साल 2010 में उन्होंने ‘तनु वेड्स मनु’ की तो उस फिल्म से दीपक के करियर को एक बढ़ा मोड़ मिला जिसने उनका फिल्मी सफर ही बदल कर रख दिया।

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत और आर. माधवन स्टारर फिल्म में दीपक ने ‘पप्पी’ का किरदार निभाया था जिसे दर्शको द्वारा काफी पसंद किया गया था। उनकी कॉमिक टाइमिंग ने हर दर्शक को हंसने पर मजबूर कर दिया था दोनों की जुगलबंदी भी लोगो को काफी पसंद आई थी। इसके बाद वे कई तरह के कॉमिक किरदारों में भी नजर आए थे।

लेकिन अब इन दिनों दीपक का एक लुक सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। हाल ही में अजय देवगन ने फिल्म ‘भोला’ से नेगेटिव किरदार निभा रहे कलाकारों का फोटो शेयर किया था। जिस दौरान फिल्म में दीपक ‘आशु’ के रोल में दिखेंगे। फिल्म में उनका लुक काफी अलग है और फोटो में एकबारगी वे पहचान में नहीं आ रहे हैं। फिल्म में उनका किरदार और भी देखने लायक होगा।


Download Android App
Download iOS App



