‘Don 3’ में इस एक्टर के नाम पर लगा मोहर, विलेन बनकर मचाएंगे तबाही

Summary :

‘Don 3’ में इस एक्टर की एंट्री, विलेन की भूमिका में आएंगे नजर

फरहान खान के प्रोडक्शन हाउस में बन रही फिल्म ‘डॉन 3’ पर लगातार अपडेट्स सामने आते रहते हैं। इस फिल्म से एक बार फिर से सिल्वर स्क्रीन पर दर्शकों को डॉन की कहानी दिखाई जाने वाली है। फिल्म में डॉन का रोल रणवीर सिंह प्ले करने वाले हैं। बीच में ये भी खबरें आई थीं कि मूवी की लीड एक्ट्रेस के लिए कियारा आडवाणी को फाइनल किया गया है। अब इसी कड़ी में विलेन के चेहरे से भी पर्दा उठा दिया गया है।

‘डॉन 3’ में विलेन बनेंगे विक्रांत मैसी

जूम टीवी के सूत्रों के अनुसार ‘डॉन 3’ में रणवीर सिंह का सामना अब विक्रांत मैसी से ही होने वाला है. फिल्म में विक्रांत एक विलेन का रोल निभाएंगे. वहीं मेकर्स जल्द ही विक्रांत मैसी की फिल्म में एंट्री होने को लेकर घोषणा भी कर सकते हैं. खबर सामने आने के बाद एक्टर के फैंस खुशी से झूम उठे हैं. हर कोई अब विक्रांत को विलेन के किरदार में देखने के लिए काफी एक्साइटिड है.

रणवीर के साथ बनेगी इस एक्ट्रेस की जोड़ी

बता दें कि रणवीर सिंह और विक्रांत मैसी की फिल्म ‘डॉन 3’ का निर्देशन फरहान अख्तर कर रहे हैं. बात करें फिल्म की हीरोइन की तो इसमें रणवीर सिंह के साथ कियारा आडवाणी की जोड़ी नजर आएंगी. जल्द ही मेकर्स फिल्म की शूटिंग भी शुरू करने वाले हैं. रणवीर भी इसके लिए खास लुक के साथ पूरी तरह से तैयार है.

अभिनेता के विलेन बनने पर यूजर्स का रिएक्शन

विक्रांत मैसी की अभिनय ऑडियंस को खूब पसंद आ रहा है मगर डॉन 3 की खबर के बाद से लोग जरा हैरान हैं। दरअसल अभिनेता के रिटायरमेंट की खबर के बाद हर कोई यही मान रहा था कि अब वो पिक्चर में काम नहीं करेंगे मगर अब वो अपना ही फैसला बदलते दिखाई दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘ये तो फिल्मों में काम नहीं करने वाले थे ना?’ वहीं एक ने कहा कि डॉन खूद फिल्म का विलेन है।

इस फिल्म में नजर आए थे विक्रांत मैसी

विक्रांत मैसी को आखिरी बार फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ में नजर आए थे. वहीं इससे पहले उन्होंने ‘सेक्टर 36’ सीरीज में अपनी खूंखार एक्टिंग से लोगों का खूब दिल जीता था. इसके अलावा उनकी ‘12वीं फेल’ भी बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर हिट रही थी. फिल्म एक रियल लाइफ स्टोरी पर बेस्ड थी. जिसमें एक्टर ने बिहार के एक लड़के का किरदार बखूबी निभाया था.

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।