बॉलीवुड की दुनिया में कई ऐसे सेलेब्स हैं जो हमेशा चर्चा में रहते हैं कभी अपने काम को लेकर तो कभी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर। ऐसा ही बॉलीवुड की इंडस्ट्री में नाम है। अंजू जो करती है वो डंके की चोट पर अंजू हमेशा अपने रूड एटीट्यूड की वजह से हमेशा लाइमलाइट में बनी रहती हैं और खास बात यह है कि उन्हें इस बात से कोर्ई फर्क नहीं पड़ता है उनका मनना है कि आप एटीट्यूड में नहीं रहओगे तो समाने वाला आपको एटीट्यूड दिखाएगा।
आपको बता दें कि एक समय पर अंजू का नाम राजेश खन्ना के साथ भी जुड़ा था लेकिन राजेश ने अंजू को छोड़ दिया और डिंपल का हाथ पकड़ लिया था। अंजू अब छोटे पर्दे पर नजर आ रहीं है। अजंू से उनकी पर्सनल लाइफ पर पूछा गया तो उन्होंने कहा मेरी सेहत का राज है 40 कप चाय के साथ 40 सिगरेट और हर सुबह चार बजे सोना।
मैं सिर्फ चार घंटे सोती हूं। कई लोग मेरे इस लाइफस्टाइल से डरते भी हैं और हमेशा पूछते हैं कि इससे आपको कोई दिक्कत नहीं होती क्या। लेकिन मेरे साथ ऐसा बिलकुल नहीं है। मैं कई सालों से ऐसे ही जी रही हूं लेकिन फिर भी फिट हूं। शायद मेरा डीएनए काफी मजबूत है। बाकी मैं ज्यादा फूडी भी नहीं हूं हल्का फुल्का ही खाना पसंद है।
मैं फेसबुक, ट्विटर हर जगह एक्टिव हूं लेकिन मैं ट्विटर पर कुछ नहीं बोलती। क्योंकि आजकल कुछ बोल दो तो बवाल हो जाता है। ट्विटर पर बोलने की पाबंदी है। बहुत सोच समझ कर कमेंट करना पड़ता है। अगर हमने किसी विषय पर अपनी राय भी दे दी तो सब दूसरे दिन ही आपके पीछे पड़ जाएंगे। एक बार मैंने ट्विटर पर कुछ लिख दिया था तो मुझे मां बहन की खूब गालियां मिली थीं। तब से मैं ट्विटर को लेकर बेहद सर्तक हूं।
मैं अपनी जिंदगी अपने हिसाब से जीना पसंद करती हूं। मुझे इंडस्ट्री में 50 साल से उपर हो गए हैं लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि मैं बूढ़ो जैसे बर्ताव करने लगूं। मुझे जैसे पसंद है, मैं वैसे जीती हूं। मेरे पास 200 स्ट्रीट डॉग हैं जिन्हें मैं रोज खाना खिलाती हूं।
मेरे पास दोस्त है जिनके साथ मैं खूब हंसी मजाक और पार्टी करती हूं। मेरे दोस्तों के लिए मेरे घर के दरवाजे 24 घंटे खुले रहते हैं और क्या चाहिए लाइफ में। हां मैंने जिंदगी में बहुत कुछ खोया है लेकिन मैं उसको लेकर नहीं बैठती। पूरी मेहनत से काम करती हूं। मैंने एक बार में तीन शोज भी किए हैं।


Download Android App
Download iOS App









