एक्ट्रेस निकिता रावल के साथ एक बड़ा हादसा हो गया। दरअसल, नई दिल्ली के शास्त्री नगर में बंदूक की नोंक पर उनके साथ लूटपाट की गई। जानकारी के मुताबिक वारदात के दौरान एक्ट्रेस से करीब 7 लाख रुपये लूट लिए गए। दरअसल, निकिता एक शूटिंग के सिलसिले में राजधानी में अपनी मौसी के साथ रह रही थीं। घटना के समय वह घर पर अकेली थीं। निकिता के मुताबिक लुटेरों ने चेहरे पर मास्क पहना हुआ था, इसलिए वे उन का चेहरा नहीं देख सकीं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस ने बताया कि नकाब पहने लूटरों ने कथित तौर पर बंधक बना कर सात लाख रुपये लूट लिए। 31 वर्षीय निकिता बताती हैं कि उन्होंने खुद को लुटेरों से बचाने के लिए एक अलमारी में छिपा लिया था। वह कहती हैं कि यह मेरे जीवन की सबसे दर्दनाक घटना थी। मैं अभी भी इस ट्रॉमा से बाहर नहीं निकल पा रही हूं और मुझे यकीन नहीं हो रहा है कि मैं जिंदा हूं, क्योंकि अगर मैं लड़ती तो नहीं मैं मर जाती।”

मुंबई में रहने वालीं निकिता साल 2007 की फिल्म ‘मिस्टर हॉट मिस्टर कूल’ और 2009 की फिल्म ‘द हीरो-अभिमन्यु’ में नजर आ चुकीं हैं। इसके साथ ही वह अरशद वारसी की अपकमिंग फिल्म ‘रोटी कपड़ा और रोमांस’ में भी नजर आएंगी। इसके अलावा वे एक बेहतरीन डांसर भी हैं। एक्टिंग के साथ ही निकिता आस्था फाउंडेशन नामक एक एनजीओ भी चलाती हैं। उन्होंने पिछले साल कोरोना महामारी के दौरान लोगों की मदद भी की थी।


Download Android App
Download iOS App



