सेलिब्रिटीज की शादी किसी भी फैन के लिए एक त्यौहार की तरह होती है। अपने पसंदीदा कलाकार की शादी देखने की तमन्ना हर फैन को होती है। रणबीर आलिया की शादी के बाद अब लगता है शादी सीजन शुरू हो गया है। न सिर्फ बॉलीवुड की गलियों शादी की शहनईया बजी है बल्कि अब लगता है साउथ स्टार्स भी शादी का लड्डू चखने में इंटरेस्टेड है। तो वही कुछ स्टार्स ऐसे है जिनकी शादी का इंतज़ार तो फैंस को भी है।

बाहुबली स्टार प्रभास और अनुष्का शेट्टी की जोड़ी को फिल्म में लोगो ने खूब पसंद किया था। उसके बाद से ही दोनों के एक साथ होने की खबरे भी आयी थी और उनके फैंस उनकी शादी की तारीखों का कयास भी लगते रहते है। खेर दोनों साथ में तो अच्छे लगते ही है लेकिन आज यहाँ उनकी शादी की बात हम नहीं करने वाले है। अनुष्का शेट्टी की तरह ही एक और खूबसूरत बाला है जिनकी एक अदा पर लोग फ़िदा हो जाते है। आज उनके बारे में हम आपको बताने जा रहे की वह कब शादी के बंधन में बंधने वाली है।

हम यहाँ बात कर रहे है टॉलीवूड की ब्यूटी नयनतारा की। जितना प्यारा इनका नाम है उतनी ही मनमोहिनी उनकी अदाएं है। नयनतारा टॉलीवूड की टॉप हिरोइंस में से एक है। नयनतारा की अच्छी खासी फैन फोल्लोविंग है। उनकी एक अदा पर फैंस अपना दिल हार बैठते है। कई टाइम से उनकी शादी की खबरों ने तूल पकड़ा हुआ था। अब सुनने में आया है की नयनतारा अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड विग्नेश शिवान से शादी करने वाली है।

शादी की खबरों को लेकर ये बात सामने आयी है की ये प्यारा सा कपल 9 जून को शादी के बंधन बंध सकता है। खबर तो ये भी है की शादी बहुत ही सरल और कुछ फॅमिली और फ्रेंड्स की मौजूदगी में की जाएगी। नयनतारा अपनी शादी आंध्र प्रदेश के तिरुमला तिरुपति मंदिर में करेंगी। हालाँकि अभी भी दोनों की तरफ से कोई ऑफिसियल अनाउंसमेंट नहीं की गयी है। लेकिन फैंस को इंतज़ार है नयनतारा के शादी के बंधन में बंध जाने का।


Download Android App
Download iOS App



