Bollywood जगत में कई सारे ऐसे स्टार्स हैं जिनकी एक अलग ही पहचान हैं। इन सितारों की पहचान ही नहीं बल्कि ये लोग फैंस के दिलो पर राज करते हैं। इनके फैंस इनके फिल्में देखने और इनसे मिलने के लिए उतावाले रहते हैं। ये सितारें काफी ज्यादा अमीर होते हैं। इनकी लाइफ स्टाइल अलग ही होती है।
अभिनेत्रियों के मुकाबले अभिनेता ज्यादा पैसे वाले होते हैं। क्योंकि अभिनेत्रियों को फिल्में करने के कम पैसे मिलते हैं। जबकि उनके मुकाबले अभिनेतओं को ज्यादा पैसे मिलते हैं। लेकिन आज हम आपको बताने वाले हैं बॉलीवुड की सबसे अमीर अभिनेत्री के बारे में जिनके पास है बेशुमार पैसा जिसको वह जिंदगी भर भी खर्च नहीं कर पाएंगी।
उस बेशुमार दौलत वाली अभिनेता का नाम है ऐश्वर्या राय बच्चन है। जो कि मिस इंडिया और मिस वल्र्ड भी रह चुकी हैं। ऐश्वर्या सिर्फ खूबसूरत ही नहीं बल्कि एक बेहतरीन अदाकारा भी हैं।
जिन्होंने अपने अदाकारी से लाखों लोगों के दिलो में ऐसी जगह बनाई है। ऐश्वर्या ने Bollywood में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। ऐश्वर्या ने हिंदी सिनेमा के अलावा तेलुगु,बंगाली और अंग्रेजी फिल्मों में भी अभिनय किया है।
ऐश्वर्या राय बच्चन का जन्म 1 नवंबर 1973 को कर्नाटक में हुआ था। ऐश्वर्या ने अभिषेक बच्चन से शादी की हैं। अर्थात ऐश्वर्या बच्चन परिवार की बहू हैं।
वो बच्चन परिवार जो की अपने संस्कारो के लिए जाना जाता हैं और ऐश्वर्या भी एक अच्छी बहू भी हैं। ऐश्वर्या की एक बेटी आराध्या हैं। ऐश्वर्या अपनी लाइफ से बहुत खुश हैं।
ऐश्वर्या 90 के दशक की सबसे बड़ी और सबसे ज्यादा पसंद कि जाने वाली एक्ट्रेसेस में से एक थीं। लेकिन अब इन्होंने फिल्मों से थोड़ी दूरियां बना ली है। ऐश्वर्या अब कम ही फिल्में करती हैं। बता दें कि ऐश्वर्या के पास खुद की अकेले की 500 करोड़ की प्रॉपर्टी है।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे


Download Android App
Download iOS App









