इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने किया Malaika Arora को रिप्लेस, 8 अप्रैल से शुरु होगा India’s Best Dancer का सीजन 3

Summary :

इंडियाज बेस्ट डांसर एक ऐसा रियलिटी शो है, जहां कंटेस्टेंट्स के साथ साथ उनके कोरियोग्राफर को भी डांस करने का मौका मिलता है। जल्द ही शो का नया सीजन आने वाले है लेकिन इस बार जज की कुर्सी पर मलाइका अरोड़ा की वजह दिलजले एक्ट्रेस नजर आएंगी।

सोनी टीवी का पॉपुलर डांस रियलिटी शो ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ अपने सीजन 3 के साथ जल्द ही वापसी करने जा रहा है। मगर इस शो के फैंस के लिए एक बुरी खबर भी सामने आई है जिसे सुनकर शो के फैंस निराश हो जाएंगे। पिछले दो सालों से आईबीडी को जज करने वाली बॉलीवुड की दिवा मलाइका अरोड़ा इस बार शो में नजर नहीं आएंगी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फेमस मॉडल और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ के तीसरे सीजन को जज करती नजर नहीं आएंगी। मलाइका अरोड़ा को बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे रिप्लेस करने वाली हैं। अब तक टेरेंस लुईस और गीता कपूर  के साथ मिलकर मलाइका अरोड़ा आईबीडी को जज करती आ रही थीं।
हिंदी सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ से पहले भी कई शोज में बतौर जज नजर आ चुकी हैं। हालांकि सोनाली का ये पहला रियलिटी शो होगा, जहां वो डांसर्स को जज करती हुईं दिखाई देंगी। टीवी मशहूर डांसिंग शो का हिस्सा बनकर एक्ट्रेस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं और वो जल्द ही शूटिंग भी शुरु करने वाली हैं।
मगर सोनाली का शो का हिस्सा बनने और मलाइका अरोड़ा के शो को अलविदा कहने के पीछे की वजह अभी सामने नहीं आई है। इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 3, सोनी टीवी के सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल को रिप्लेस करने वाला है। ये शो 8 अप्रैल से शुरु होने वाला है और हर वीकेंड शनिवार और रविवार रात 8 बजे सोनी टीवी पर टेलीकास्ट होगा।

अबतक इस शो को कॉमेडी क्वीन कहे जाने वाली भारती सिंह और उनके पति हर्ष होस्ट करते नजर आए हैं। मगर इस सीजन में कौन शो होस्ट करने वाला है इसे लेकर भी अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल शो के बाकि जजों को लेकर भी कोई अपडेट नहीं आई है लेकिन इस बार भी भारती और हर्ष को ही बतौर होस्ट देखना चाहेगें।
वैसे बता दें कि शो में पूरे देशभर के डांसर्स को शामिल होने का मौका मिलना चाहिए, इस उद्देश्य से मेकर्स ने दो महीने पहले इंडियाज बेस्ट डांसर के ऑनलाइन ऑडिशन शुरू कर दिए थे। इस ऑडिशन में सिलेक्ट होने वाले कंटेस्टेंट्स का, जजों के सामने और एक राउंड हो चुका है और उस राउंड को पूरा करने वाले कंटेस्टेंट्स अब शो में नजर आएंगे।

Desk Team