Bigg Boss के घर से दो हफ्ते में ही बेघर हो सकती है Aashika Bhatia?

Summary :

ऐसा कहा जा रहा है कि आशिका घर में दो हफ्ते में कोई कमाल नहीं कर पाई इसी के साथ सोशल मीडिया पर भी कई पोल्स में आशिका को मनीषा के मुताबिक कमजोर कंटेस्टेंट बताया।

बिग बॉस का ये शो लोगो का इन दिनों काफी एंटरटेनमेंट करता हुआ दिखाई दे रहा है इस शो में इन दिनों लगातार ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे है बिग बॉस ये ओटीटी वर्शन इन दिनों लोगों का पसंदीदा शो बना हुआ है। यही कारण है कि अब ऐसी खबरें सामने आ रही है कि बिग बॉस ओटीटी 2 को एक बार फिर एक्सटेंशन मिल सकता है वही इस शो के एक्सटेंशन मिलने का कारण शो के तीन कंटेस्टेंट को बताया जा रहा है वो है एलवीश,मनीषा और अभिषेक। ये तीनो शो में जबरदस्त लोगों का एंटरटेनमेंट करते दिखाई दे रहे है।
इसी के साथ पिछले वीकेंड के वॉर में फलक नाज घर से बेघर हो गई थी, लिहाजा इस बार के वीकेंड के दौरान सिर्फ दो लोगों को ही नॉमिनेट किया गया है और वो है मनीषा रानी और आशिका भाटिया। बता दे, आशिका भाटिया शो में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में पहुंची थी आशिका सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर होने के साथ साथ इंडियन मॉडल है जो अपने लुक्स को लेकर जानी जाती है। 
जैसे-जैसे शो आगे बढ़ता जाता है वैसे ही शो फिनाले के नज़दीक पहुँचता हुआ दिखाई देता है। वही अब लेटेस्ट एपिसोड के मुताबिक आशिका भाटिया जॉकी घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेटेड है इस हफ्ते के वीकेंड के वॉर के दौरान आशिका के घर से बहार आने की उम्मीद है, बता दे, आशिका घर में दो हफ्ते पहले ही वाइल्ड कार्ड के तौर पर पहुंची थी। वही ऐसा कहा जा रहा है कि आशिका घर में दो हफ्ते में कोई कमाल नहीं कर पाई इसी के साथ सोशल मीडिया पर भी कई पोल्स में आशिका को मनीषा के मुताबिक कमजोर कंटेस्टेंट बताया। 
इसीलिए ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले एपिसोड में सलमान खान आशिका को घर के बहार का रास्ता दिखते हुए नजर आ सकते है। फ़िलहाल इस वीकेंड के वॉर की बात करे तो इस बार सलमान खान एलवीश पर अपना गुस्सा दिखते हुए नजर आए। इसी के साथ सलमान खान ने एल्विश की मां से उनकी बात करवाई जिससे एलवीश यादव काफी इमोशनल होते हुए दिखाई दिए थे। वही इससे पहले साबुन का पानी पिलाने पर सलमान खान ने बीते वीकेंड के वॉर में जिया शंकर को फटकार लगाई थी।

Desk Team