दुनिया में जुगाड़ करने वालों की कोई कमी नहीं है और भारत में तो आपको हर जगह जुगाड़बाज मिल जाएंगे। सोशल मीडिया पर एक से एक जुगाड़बाज देखने को मिल जाते है, जो अपनी जरूरत के हिसाब से ऐसा जुगाड़ कर देते है जिसे देखकर लोग दंग रह जाते हैं। हाल ही में एक ऐसे ही देसी जुगाड़ से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिला।
.jpg)
देसी जुगाड़ का ये लेटेस्ट वीडियो हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है, जिसे देखकर लोगों को अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो रहा है। वायरल वीडियो में सड़क पर चलता एक गजब का ट्रैक्टर दिखाई दे रहा है, जिसे कुछ इस तरह मॉडिफाई किया गया है, जिसे जिसने भी देखा वो देखता ही रह गया। ये वायरल वीडियो लोगों को खूब पसंद भी आ रहा है।

वायरल वीडियो में एक बेहद ही अलग ट्रैक्टर को देख सकते हैं, जिसके आगे वाले दो पहिए काफी छोटे हैं। वहीं पीछे के पहिए बड़े हैं। व्हील के बीच अच्छा खासा गैप भी देखने को मिल रहा है और इस वीडियो में ध्यान खींच रही है ट्रैक्टर की ऊंचाई, जो कि 8 से 9 फीट है। शायद ही आपने इससे पहले ऐसा कोई ट्रैक्टर देखा होगा, जिसकी हाइट अन्य ट्रैक्टरों की तुलना में ज्यादा है।
ट्रैक्टर की हाइट को देखकर ये कहना गलत नहीं होगा कि ये तालाब हो या फिर फिर नहर दोनों को ही आसानी से पार कर सकता है। इस वायरल वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, ‘हैवी ड्राइवर’। इस वायरल वीडियो को 6 दिन पहले शेयर किया गया था, जिसे अब तक13 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और वीडियो को जमकर पसंद भी कर रहे हैं। वीडियो पर लोग अपने रिएक्शन भी दे रहे हैं।



वीडियो को 1 लाख 46 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और वीडियो पर कॉमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘बाबा का ट्रैक्टर कहां है।’ दूसरे यूजर ने कॉमेंट कर लिखा, ‘क्या आपने ऐसा ट्रैक्टर देखा है।’ तीसरे यूजर ने कहा, ‘किसने बनाया ये मुज्जसमा।’ एक अन्य यूजर ने कॉमेंट करते हुए लिखा, ‘ट्रैक्टर किसी हमर से कम नहीं लग रहा है।’ एक और यूजर ने कहा, ‘थोड़ा और ऊंचा बनाता तो नीचे से भी गाड़ी चला जाता।’


Download Android App
Download iOS App



