विपक्षी दलों के गठबंधन INDIA को लेकर भारतीय जनता पार्टी लगातार हमलावर है। अब पश्चिम बंगाल में बीजेपी विधायक और विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने विपक्षी दलों के गठबंधन को निशाने पर लेते हुए कहा कि यह परिवारवादी और भ्रष्टाचारियों का जुट है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि ईडी और सीबीआई को रोकने के लिए ये गठबंधन किया गया ताकि अपने-अपने परिवार को बचा सकें।
“INDIA नाम से कोई मतलब नहीं है- शुभेंदु अधिकारी
शुभेंदु अधिकारी ने कहा, “INDIA नाम से कोई मतलब नहीं है, ये कुछ परिवारवादी और भ्रष्टाचारियों का झुंड है। ये लोग ईडी और सीबीआई को रोकने के लिए एक हुए हैं। इसका कॉमन एजेंडा है।”अधिकारी ने ये भी कहा कि इस गठबंधन का मकसद सिर्फ अपना भला करना है और भ्रष्टाचारियों को बचाना है। बस यही इनका कॉमन एजेंडा है। उन्होंने कहा कि ईस्ट इंडिया कंपनी और इंडियन मुजाहिदद्दीन की तरह ही ये भी राष्ट्र विरोधी हैं। इसलिए प्रधानमंत्री ने पहले ही बता दिया था कि इंडिया का नाम लेने से कोई राष्ट्रवादी नहीं हो जाता है।
ईस्ट इंडिया कंपनी और इंडियन मुजाहिद्दीन का जिक्र किया गया
उन्होंने ईस्ट इंडिया कंपनी और इंडियन मुजाहिद्दीन का जिक्र करते हुए कहा कि ये भी उनकी तरह राष्ट्र विरोधी है। उन्होंने कहा, “ईस्ट इंडिया कंपनी पहले आया था। ईस्ट इंडिया कंपनी क्या राष्ट्रवादी था, नहीं था। हमारे प्रधानमंत्री जी ने बताया दिया कि इंडियन मुदाहिद्दीन इंडिया का नाम लेता है।इंडिया का नाम लेने से राष्ट्रवादी नहीं हो सकते। ये राष्ट्र विरोधी ताकत है।” शुभेंदु अधिकार ने आगे कहा कि यह भ्रष्टाचारियों और परिवावरवादियों का जुट है। अपने-अपने परिवार की रक्षा करने के लिए है। खासकर के ममता जी अपने भतीजे की रक्षा करने के लिए इस जुट में शामिल हुई हैं।
ईडी, सीबीआई और आईटी को रोकने के लिए गठबंधन में आए
पश्चिम बंगाल में में नेता विपक्ष और बीजेपी विधायक शुभेंदु अधिकारी ने विपक्षी दलों के गठबंधन INDIA पर जमकर निशाना साधा । उन्होंने कहा कि ये गठबधंन परिवारवादी और भ्रष्टाचारियों का गुट है। इन लोगों ने ईडी, सीबीआई और आईटी को रोकने के लिए गठबंधन में आए हैं, जिससे अपने-अपने परिवार को बचा सकें।


Download Android App
Download iOS App



