लड़के के लिए क्लास में मारपीट करने लगी दो लड़कियां! तमाशा देखती रहीं सहेलियां

Summary :

कई बार लोग इस हद तक गिर जाते हैं कि प्रेम में हिंसा करना भी उन्हें जायज लगता है। इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है जो इस बात का सबूत है। जिस जगह पर लड़कियां ज्ञान लेती हैं, उस जगह पर दो लड़कियों ने इस तरह मारपीट की जैसे वो किसी रेस्लिंग के रिंग में हों!

आए दिन सोशल मीडिया पर लड़ाई-झगड़े के वीडियो देखने को मिलते रहते हैं। बस, ट्रेन से लेकर अब तो दिल्ली मेट्रो से भी लड़कियों के लड़ने के वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो चुके हैं। अब एक बार फिर दो लड़कियों की फाइट का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दो लड़कियां क्लास रूम में ही लड़ती दिख रही हैं। जहां छात्र-छात्राएं पढ़ाई करने आते हैं, उस जगह इन लड़कियों ने अखाड़ा बना दिया है।
 वायरल हो रहे वीडियो में ये लड़कियां एक तरह मारपीट करती दिख रही है, जैसे वो किसी रेस्लिंग के रिंग में हों! हैरानी की बात ये कि ये दोनों पढ़ाई-लिखाई या कोई आपसी रंजिश की वजह से नहीं, एक लड़के को लेकर कर रही थीं। जी हां वीडियो में नजर आ रही ये लड़कियां एक लड़के को लेकर हाथापाई कर रही हैं और इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स कई तरह के कॉमेंट कर रहे हैं।

वायरल हो रहा वीडियो एक क्लास रूम का है जिसमें दो लड़कियां बुरी तरह मारपीट करती दिखाई दे रही हैं। ये लड़किया एक-दूसरे के बाल पकड़कर जमीन घसीटती है और फिर एक लड़की दूसरी लड़की के ऊपर बैठकर उसे मारने लगती है। इस दौरान क्लास में बाकि लड़कियां भी मौजूद है जो इन्हें अलग करने की बजाय आराम से लड़ाई का मजा ले रही हैं। लड़ाई बढ़ने के बाद कुछ लोग इन्हें रोकते भी दिख रहे हैं।
ये वायरल वीडियो एमिटी यूनिवर्सिटी का बताया जा रहा है। हालांकि ये किस शहर के कैंपस का है उसे लेकर कोई जानकारी अभी सामने नहीं आई है। इस वीडियो को अब तक 5 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और लोग इस वीडियो पर एक से बढकर एक मजेदार कॉमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कॉमेंट कर लिखा, वो लड़का जरूर करोड़पति होगा जिसके लिए दोनों लड़ रही हैं। दूसरे यूजर ने कहा, वो लड़का ये देखकर मजे ले रहा होगा। 

Desk Team