तेलंगाना में भारी बारिश के बीच, गोदावरी नदी का जल स्तर शनिवार को भद्राद्रि कोठागुडेम जिले के भद्राचलम शहर में खतरे के निशान को पार कर गया, जिससे जिला अधिकारियों को अलर्ट जारी करना पड़ा। भद्राचलम में गोदावरी नदी में जल स्तर 56 फीट है। गोदावरी का जल स्तर 56 फीट है। अगर जल स्तर 60 फीट तक भी बढ़ता है तो हम किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं।
जलस्तर बढ़ने से प्रशासन अलर्ट मोड़ पर
कई गांवों में राहत अभियान चलाया जा रहा है और सभी जिला अधिकारी हाई अलर्ट पर हैं। कल रात लगभग 8:40 बजे हमने तीसरा चेतावनी स्तर जारी किया। आज, रात 10:00 बजे गोदावरी का जल स्तर 56 फीट तक पहुंच गया। हम स्थिति पर काबू पाने के लिए तैयार हैं, भले ही गोदावरी का प्रवाह 60 फीट तक पहुंच जाता है। एसआरएसबी के अतिप्रवाहित पानी के कारण, गोदावरी का स्तर धीरे-धीरे बढ़ रहा है। हमने पहले से ही पुनर्वास केंद्रों, एनडीआरएफ टीमों और क्षेत्रीय कार्यालयों की व्यवस्था कर ली है और सभी पंचायती राज, सिंचाई और अन्य के साथ समन्वय कर रहे हैं।
कलेक्टर और अन्य अधिकारियों ने गोदावरी नदी का लिया जायजा
प्रशासन ने कहा, कि किसी भी स्थिति का सामना करने और उस पर काबू पाने के लिए तैयार हैं। भद्राचलम के सभी अधिकारी अलर्ट और तैयार हैं। हालात पर काबू पाने के लिए कलेक्टर लगातार निर्देश भी दे रहे हैं, भद्राचलम आरडीओ ने बताया कि आज मंत्री अजय ने कलेक्टर और अन्य अधिकारियों के साथ गोदावरी नदी का दौरा किया, जल स्तर देखा और हवाई सर्वेक्षण भी किया।


Download Android App
Download iOS App



