इंडियन टीवी एक्ट्रेस हेली शाह अपना फिल्म डेब्यू करने जा रही है। छोटे परदे पर धमाल करने के बाद हेली शाह बड़े परदे पर अपनी एक्टिंग के बलबूते पर छा जाने को तैयार है।हेली शाह हाल ही में कलर्स के शो ‘इश्क़ में मर जावां 2’ में लीड रोल की भूमिका निभाती नज़र आई थी और अब खबरे आई है कि हेली शाह अपना फिल्म डेब्यू करने जा रही है।
साल 2011 में टीवी सीरियल ‘गुलाल’ में एक छोटे से रोल से टीवी जगत में कदम रखा था हेली ने। उसके बाद वह स्टार प्लस के ही फेमस शो ‘दिया और बाती हम’ में भी वह नज़र आयी थी। टीवी की दुनिया में पहचान दिलाई थी कलर्स के शो ‘स्वरागिनी’ ने। स्वरागिनी में हेली शाह मैन लीड के तौर पर दिखाई दी थी। इस सीरियल में उन्होंने स्वरा का रोल निभाया था।

हेली शाह अपने करियर को एक नयी ऊंचाई तक ले जाने के लिए बिलकुल तैयार है। वह इंटरनेशनल फीचर्ड फिल्म ‘kaya palat’ ,में नज़र आने वाली है जिसे शोएब निकाश शाह डायरेक्ट करने वाले है। इस फिल्म को शोएब निकाश शाह और राहत काज़मी ने लिखा है।हेली टीवी का जाना माना चेहरा है। उनके फैंस के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी होगी।

हेली लगभग दशकों से टीवी सीरियल में काम कर रही है। आखिरी बार उन्हें ‘इश्क़ में मर जावां 2’ में देखा गया था जो पिछले साल बंद हो गया था। हेली की ये पहली फिल्म होगी और इस फिल्म को ऑस्कर विनर प्रोडूसर मार्क बास्केट को-प्रोडूस करेंगे। इसके आलावा इस फिल्म में हिना खान की इंटरनेशनल फीचर्ड फिल्म्स ‘लाइन्स’ और ‘लिहाफ’ के मेकर्स भी हेली की इस फिल्म में प्रोडूसर होंगे।

हेली के बारे में कहते हुए उनके को स्टार राहत काज़मी कहते है कि ‘हेली शाह को इस फिम के लिए पसंद करना हमारे लिए काफी सही साबित हुआ। वह एक बेहतरीन अदाकारा है और अपने रोल में फिट बैठती है। इस फिल्म में वह अपनी एक्टिंग से दर्शको को हैरान करने वाली है। ‘
टीवी में चाहिती बहु का रोल निभाने वाली हेली को दर्शक फिल्म में कितना पसंद करते है ये तो फिल्म के रिलीज़ होने के बाद ही पता चलेगा। हेली एक अच्छी अभिनेत्री है जो अपनी एक्टिंग स्किल्स के ज़रिये कई बड़े बड़े प्रोजेक्ट्स में नज़र आई है।


Download Android App
Download iOS App

.jpg)



