बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के पूरी दुनिया में लाखों लोग चाहने वाले हैं। निक जोनस से साल 2018 में शादी कर प्रियंका ने अपने कई फैंस का दिल तोड़ दिया था। लेकिन क्या आप जानते हैं कि निक से पहले एक और विदेशी कलाकार था जो प्रियंका का दीवाना था। सिर्फ दीवाना ही नहीं बल्कि उनकी दीवानगी इस कदर थी कि वो प्रियंका चोपड़ा से शादी तक करना चाहते थे। तो कौन हैं वो हॉलीवुड स्टार जानते हैं इस रिपोर्ट में।

इस हॉलीवुड स्टार का आया प्रियंका चोपड़ा पर दिल
दरसअल ये हॉलीवुड स्टार कोई और नहीं बल्कि जेरार्ड बटलर हैं। जेरार्ड बटलर को हॉलीवुड का सुपरस्टार कहा जाता है। वो अपनी रोमांटिक छवि की वजह से भी काफी पॉपुलर हैं। और ये अपनी फिल्म पीएस आई लव यू और डियर फ्रैंकी जैसी फिल्मों की वजह से जेरार्ड बटलर की फैन फॉलोइंग में खूब बढ़ोतरी देखने को मिली थी। लेकिन शायद ही ये ज्यादा लोग जानते होंगे कि एक दौर में बटलर बॉलीवुड की देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा पर अपना दिल हार बैठे थे।

देसी गर्ल से किया था प्यार का इजहार
दरअसल साल 2009 में बटलर भारत आए थे। और उस दौरान वो अपने वर्सोवा वाले घर में प्रियंका चोपड़ा ने बटलर के लिए पार्टी रखी थी। इसी दौरान प्रियंका से जेरार्ड काफी इंप्रेस हुए थे, और उन्होंने शादी के लिए प्रियंका को प्रपोज तक कर दिया था। वही कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वो प्रियंका को इंस्प्रेस करने के लिए बार-बार घुटने के बल बैठकर उन्हें प्रपोज तक कर रहे थे। वही वहां मौजूद एक गेस्ट ने एक इंटरव्यू में बताया था कि करीब हर आधे घंटे में वो ऐसा कर रहे थे और उन लोगों के लिए तो ये एक जोक की तरह हो गया था।और उनको ऐसा करते देख देसी गर्ल हंसने लगती थीं। वही बटलर ने साल 2012 में प्रियंका चोपड़ा से अपने प्यार का इजहार किया था।

बटलर ने बताएं दिल की बात

दरसअल बटलर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि मैं मालिब में रहता हूं और प्रियंका एक पार्टी के लिए मालिब में आई थीं। लेकिन उस दौरान मैं एक शादी के लिए बाहर गया था। लेकिन मैं उनसे मिलने के लिए काफी उत्सुक था और एक पल के लिए मेरे मन में ऐसा भी ख्याल आया थी की क्या मैं प्लेन मिस कर दूं, लेकिन मैं चाह के भी प्रियंका से मिल नहीं पाया। हालांकि प्रियंका और बटलर अब दोनों अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुके हैं। लंबे समय से जहां बटलर मॉर्गन ब्राउन को डेट कर रहे हैं। वहीं प्रियंका भी साल 2018 में निक जोनस संग सात फेरे ले चुकी हैं, और अब मां भी बन चुकी हैं।


Download Android App
Download iOS App



